---विज्ञापन---

गुड न्यूज! शादी के 3 साल बाद मां बनीं ‘इमली’ एक्ट्रेस, घर आया नन्हा-मुन्ना मेहमान

Tv Actress Rajshri Rani Blessed With Baby Boy: शादी के 3 साल बाद इमली एक्ट्रेस राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है।

Rajshri Rani Gaurav Mukesh Jain romantic pose
Rajshri Rani Gaurav Mukesh Jain romantic pose

Tv Actress Rajshri Rani Blessed With Baby Boy: टेलीविजन की दुनिया के जाने-माने कपल के घर नन्हा मेहमान आया है। ‘सुहानी सी एक लड़की‘ (Suhani Si Ek Ladki) फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी (Rajshri Rani) और गौरव मुकेश जैन (Gaurav Mukesh Jain) पेरेंट्स बन गए हैं। शादी के तीन साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं और उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बेबी बॉय को दिया जन्म (Tv Actress Rajshri Rani Blessed With Baby Boy)

टीवी एक्ट्रेस राजश्री रानी (Rajshri Rani) और उनके पति गौरव मुकेश जैन (Gaurav Mukesh Jain) ने अपने पहले बेबी का दुनिया में वेलकम किया है। एक्ट्रेस ने 1 फरवरी सुबह के 5 बजे बेबी बॉय को जन्म दिया है और अपने पहले बच्चे की आने की गुड न्यूज एक्टर ने खुद मीडिया को दी है। गौरव का कहना है कि राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है और उनका परिवार काफी खुश है। इस खास पल का उनकी फैमिली काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

एक्ट्रेस राजश्री का हेल्थ अपडेट

गौरव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आखिरकार उनकी जिंदगी में वो दिन आ गया है जिसका उनको इंतजार था। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट बताते हुए कहा कि उनकी वाइफ राजश्री रानी (Rajshri Rani) और बेबी बॉय दोनों बिल्कुल ठीक हैं। कपल के माता-पिता बनने की खबर के बाद से ही फैंस उनके बेबी बॉय का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने क्यों छोड़ा पति का घर? एक्ट्रेस ने बताई केन्या से मुंबई लौटने की वजह

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

राजश्री और गौरव दोनों कई टीवी शोज में साथ काम किया है और दोनों लव स्टोरी भी ऐसे ही शुरू हुई है। दोनों एक दूसरे के पति-पत्नी होने से ज्यादा दोस्त है। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘सुहानी सी एक लड़की‘ (Suhani Si Ek Ladki) में राजश्री रानी (Rajshri Rani) और गौरव मुकेश जैन (Gaurav Mukesh Jain) ने साथ में काम किया था। इसके अलावा दोनों सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में भी साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। इस तरह अक्सर ही सेट और घर पर साथ रहने की वजह से इनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग हो गई है।

First published on: Feb 01, 2024 05:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.