---विज्ञापन---

Toxic का पहला गाना Tabaahi रिलीज, म्यूजिक वीडियो देख नाराज हुए फैंस; बोले- ‘चूना लगा दिया…’

Toxic's Song Tabaahi Released: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हो गया है. लेकिन मेकर्स की ये चालबाजी फैंस को खास पसंद नहीं आई.

Toxic’s Song Tabaahi Released: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग ‘तबाही’ के पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस इसके म्यूजिक वीडियो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फैंस का ये इंतजार आज आखिरकार खत्म हो गया. फैंस को इस गाने से काफी उम्मीदे थी, जो अब टूट गई है. दरअसल, ‘टॉक्सिक’ का सॉन्ग ‘तबाही’ लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया. चलिए जानते हैं कि आखिर लोगों को’टॉक्सिक’ का सॉन्ग ‘तबाही’ क्यों पसंद नहीं आ रहा है.

Toxic का पहला गाना रिलीज

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने फिल्म का पहला सिंगल सॉन्ग ‘तबाही’ हिंदी, कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषाओं में आज रिलीज कर दिया है. हालांकि, मेकर्स ने सस्पेंस बरकरार रखते हुए गाने को बिना म्यूजिक वीडियो के ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है, लेकिन मेकर्स की ये चालबाजी फैंस को खास पसंद नहीं आई. फैंस जिस उम्मीद और एक्साइटमेंट के साथ गाने का इंतज़ार कर रहे थे, उन सब पर पानी फेर दिया गया.

---विज्ञापन---

म्यूजिक वीडियो देख नाराज हुए फैंस

फैंस को उम्मीद थी कि म्यूजिक वीडियो के जरिए उन्हेंने फिल्म के एक्शन एडवेंचर की एक और झलक देखने को मिलेगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि गाने के पोस्टर के यश और कियारा आडवाणी बहुत ही रोमांटिक अंजाद में नजर आ रहे हैं. फैंस को इसके म्यूजिक वीडियो से काफी उम्मीद थी. फैंस ने म्यूजिक वीडियो के कमेंट में जा कर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. जहां एक यूजर ने लिखा, ‘चूना लगा दिया’. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नो वीडियो स्कैम 2026. ‘

कैसा है सॉन्ग ‘तबाही’?

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के सॉन्ग ‘तबाही’ विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है. वहीं, हिंदी में राज शेखर, कन्नड़ में योगराज भट्ट, तेलुगु में रामजोगय्या शास्त्री, तमिल में विग्नेश शिवन और मलयालम में फीक अहमद ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं. इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डी’सिल्वा और सुदेव नायर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

First published on: Mar 02, 2026 03:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.