---विज्ञापन---

क्या है ‘To Kill a Tiger’ की कहानी? जिसे ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए किया गया नॉमिनेट

To Kill A Tiger Oscars 2024: ऑस्कर 2024 में भारत की एकमात्र फिल्म टू किल ए टाइगर है जिसे नॉमिनेट किया गया है, आप इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

To Kill a Tiger
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

To Kill A Tiger Oscars 2024: मनोरंजन जगत को दिए जाने वाले अवॉर्ड में ऑस्कर अवॉर्ड  (Oscars 2024) का नाम भी आता है। ये अवॉर्ड बहुत बड़ा होता है जिसे पाने का सपना हर कलाकार का होता है। ऑस्कर 2024 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चल रहा है। इस अवॉर्ड शो को 11 मार्च को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सुबह 4 बजे लाइव स्ट्रीम हो रहा है। हालांकि ऑस्कर अवॉर्ड में भारत को ज्यादा जगह नहीं मिली लेकिन एक डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म  ‘टू किल ए टाइगर’ (To Kill a Tiger) को ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या है इस डॉक्यूमेंट्री में जिसे इस बड़े सम्मान के लिए नॉमिनेट किया है।

अकेली भारतीय फिल्म जिसे ऑस्कर में मिली जगह

डायरेक्टर निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ अकेली ऐसी फिल्म है जिसे ऑस्कर 2024 में नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म को मुख्य रूप से भारत के झारखंड के एक छोटे से गांव में शूट किया गया है। ऐसे में सभी इंडियंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्म अपने नाम ऑस्कर कर पाती है या नहीं।

दिल छू लेने वाली है कहानी

बात टू किल के टाइगर की कहानी की करें तो जाहिर सी बात है कि इसमें कुछ तो दम होगा ही, तभी तो इसे ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया है। जी हां, ये एक दिल छू लेने वाली कहानी है। अगर आप एक बार इसे देखेंगे तो इमोशनल जरूर हो जाएंगे। एक पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने का जो जज्बा इसमें दिखा है वो सच में काबिले तारीफ है।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी की बात करें तो ‘टू किल अ टाइगर’ एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी 13 साल की मासूम सी बेटी के लिए इंसाफ चाहता है। भारत के झारखंड का एक किसान, रंजीत है जिसकी 13 साल की बेटी का गैंगरेप होता है। ऐसे में अपनी बेटी के लिए इंसाफ की चाहत में वो निकल पड़ता है। हालांकि इस रास्ते में कई अड़चनें आती हैं। खुद बेटी की मां रंजीत से कहती है कि आप उन आरोपियों को माफ कर दो क्योंकि बात आगे बढ़ाने से सिवाय बदनामी के और कुछ भी नहीं होने वाला। यही सलाह एक संघर्ष करते पिता को गांव वाले भी देते हैं।  लेकिन वो अपने फैसले पर अटल रहता है।

ऑस्कर 2024 से एक दिन पहले ओटीटी पर हुई रिलीज

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई शॉर्ट फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ को देखने के लिए आपको कुछ खास नहीं करना है। क्योंकि ऑस्कर से ठीक एक दिन पहले वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हालांकि मेकर्स ने पहले ही जानकारी दी थी कि फिल्म रविवार को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। अब आप इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर की भीड़ में’Oppenheimer’ निकली आगे

First published on: Mar 11, 2024 05:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.