Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अंतिम संस्कार जैसे तमाशा…’, Shefali Jariwala की अर्थी दिखाने पर Tina Dutta का फूटा मीडिया पर गुस्सा

शेफाली जरीवाला का कल मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनका परिवार उनको आखिरी विदाई देते हुए बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दिया। शेफाली के पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसके वीडियो पैपराजी ग्रुप पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अब टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने मीडिया को अंतिम संस्कार को फिल्म की तरह दिखाने पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

---विज्ञापन---

Tina Dutta
टीना दत्ता (Image Credit: Instagram)

Shefali Jariwala Death: टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने मीडिया पर अंतिम संस्कार को तमाशे की तरह दिखाने की वजह से जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, ‘कांटा लगा गर्ल’ फेम शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं, उनका 27 जून की रात निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला का कल उनके परिवार ने मुंबई में रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। शेफाली के पति पराग त्यागी, एक्ट्रेस की मां और कई सेलेब्स उनको आखिरी विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो रहे थे। इस दौरान पैपराजी लगातार रिकॉर्डिंग कर रही थी और फ्यूनरल के वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। इसी वजह से ‘उतरन’ फेम एक्ट्रेस टीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की अस्थियां थामे रोते हुए निकले पराग त्यागी, श्मशान घाट से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

पारस छाबड़ा भी हुए थे गुस्सा

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आते ही उनके घर और कूपर अस्पताल के बाहर पैपराजी का मेला लग गया था। हर आने-जाने वाले शख्स के मुंह पर वो लोग माइक लगा रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे। इसी वजह से पहले पराग त्यागी ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की थी, उसके बाद अंतिम संस्कार से निकलते वक्त एक्टर पारस त्यागी की भी पैप्स से झड़प हो गई थी और उन्होंने उनको काफी कुछ सुनाया था। अब पारस के पास टीवी एक्ट्रेस टीना का भी गुस्सा फूट पड़ा है।

टीना दत्ता का मीडिया पर फूटा गुस्सा 

टेलीविजन एक्ट्रेस टीना दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मीडिया को दाह संस्कार के दौरान किसी के शव को दिखाने, अंतिम संस्कार की फिल्म बनाने और शोक मनाने वालों पर कमेंट करने में कोई शर्म नहीं है, जैसे कि ये कोई तमाशा हो। ये रिपोर्टिंग नहीं है, ये शोषण है। लोगों को सम्मान के साथ शोक मनाने दें। यहां तक ​​कि मौत भी इज्जत की हकदार है। किसी के चेहरे पर कैमरा रखकर ये पूछना कि कितना दुख हो रहा है, वाकई?? ये अविश्वसनीय है…उन्हें शांति से शोक मनाने दें…’

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार के वीडियो हुए वायरल 

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला की अर्थी से लेकर पराग त्यागी के अपने बेटे समान पेट डॉग को टहलाने से लेकर उनको आखिरी बार अपनी पत्नी को रोते हुए आखिरी विदाई देने तक के क्लिप कल इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे थे। इसी वजह से एक्ट्रे टीना दत्ता ने अंतिम संस्कार की रस्मों की वीडियो बनाने की वजह से मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत में बैन के बावजूद Sardaar Ji 3 ने तोड़े रिकॉर्ड्स, पाकिस्तान में काटा बवाल

First published on: Jun 29, 2025 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola