Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala की अस्थियां थामे रोते हुए निकले पराग त्यागी, श्मशान घाट से वीडियो वायरल

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्टर शेफाली जरीवाला के निधन से उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह से टूट गए हैं। श्मशान घाट से पत्नी की अस्थि थामे पराग बुरी तरह रोते हुए निकलते दिखाई दिए हैं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

---विज्ञापन---

ShefaliJariwala ParagTyagi
पराग त्यागी (Image Credit: Instagram)

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हुआ है, कल शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। शेफाली के पति उनकी असामयिक मौत से बुरी तरह से टूट गए हैं। शेफाली जरीवाला को आखिरी विदाई देते हुए पराग के आंसू थम नहीं रहे थे और अब अगले दिन एक्टर का श्मशान घाट से नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पराग त्यागी ने अपने सीने से पत्नी शेफाली की अस्थियों को लगाए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death के बाद पहली बार स्पॉट हुए पति पराग त्यागी, जानें किस हालत में दिखे एक्टर

---विज्ञापन---

अस्थि थामे रोते हुए निकले पराग त्यागी

पराग त्यागी रविवार, सुबह अपने परिवार के साथ श्मशान घाट गए थे, जहां से उनका नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में श्मशान घाट से शेफाली जरीवाला की अस्थियों को पराग अपने सीने से लगाए बिलख-बिलखकर रोते हुए निकल रहे हैं। पराग के आगे शेफाली के पिता चल रहे हैं और उनके साथ एक लड़की पराग को कन्सोल करते हुए चल रही हैं।

---विज्ञापन---

पराग ने किया अस्थि विसर्जन

पराग त्यागी का दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन करते दिखाई दे रहे हैं। पराग के साथ इस दौरान शेफाली की फैमिली भी खड़ी दिखाई दे रही है। शेफाली की बहन, पापा सब लोग पराग के साथ अस्थियों को समुद्र में बहा रहे हैं।

---विज्ञापन---

शेफाली की मां का हाल बेहाल

शेफाली जरीवाला की मौत से सबसे ज्यादा उनकी मां का दिल टूटा है, अपनी जवान बेटी की अस्थि विसर्जन के दौरान भी वो रोते हुए समुद्र किनारे दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक शख्स उनको पकड़कर ला रहे हैं और वो फूट-फूटकर रो रही हैं। उनके साइड में एक्ट्रेस के पिता भी खुद को संभाले हुए नीचे देखते हुए चल रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबकी नाक में दम करेगी The Traitors की ये हसीना? 

First published on: Jun 29, 2025 02:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola