Daniel Balaji Passes Away: फेमस एक्टर डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) का 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले तमिल एक्टर के यूं अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। अपने एक्टिंग करियर में अभिनेता ने एक नहीं बल्कि कई नाटकों और फिल्मों में काम किया। खबर आ रही है कि अभिनेता के पार्थिव शरीर को आज यानी शनिवार को उनके पुरसाईवलकम स्थित आवास पर दफनाया जाएगा।
अस्पताल में हुआ निधन
डेनियल बालाजी, जो वेट्टैयाडु विलायाडु, थंबी इन वाडा चेन्नई में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं को शुक्रवार अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। आनन फानन में उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इस घटना ने उनके परिवार वालों को तोड़ दिया है।
Morning Wake Up With Heartbroken News😰
The Man The Legend The Villain 😥😞 too early sir you leaving from this world💔🥀#RIPDanielBalaji #DanielBalaji pic.twitter.com/W0jy73Vf8Z
— Fighter_4_Humanity (@Fighter_4_Human) March 30, 2024
रमेश बाला ने दी जानकारी
इस दुखद खबर की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया एक्स पर दी। उन्होंने लिखा- ‘चौंका देने वाला! अभिनेता #डैनियलबालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.. वह 48 वर्ष के थे। शानदार एक्टर।’
SHOCKING! Actor #DanielBalaji has passed away due to heart attack.. He was 48 years old..
What a talent! A good human..
Difficult to believe..
May his soul RIP! pic.twitter.com/HHdw4lofJq
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 30, 2024
ऐसे की करियर की शुरुआत
डेनियल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत प्रसिद्ध धारावाहिक चिथी के द्वारा की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और काखा काखा, पोलाधवन, वेट्टैयाडु विलायाडु और वडा चेन्नई जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा अपनी एक अलग पहचान बना ली। एक्टर ने अपनी लाइफ में कई चुनौतिपुर्ण रोल भी किए। ऐसे में डेनियल के निधन से तमिल फैंस सदमे में हैं।
#DanielBalaji (48) a fine actor passed away late night due to a cardiac arrest. Who can forget his voice and performance as the antagonist in Vettaiyaadu Vilayaadu, Polladhavan? #RIPDanielBalaji pic.twitter.com/idD7E40qlY
— Sreedhar Pillai (@sri50) March 30, 2024
अच्छे इंसान थे बालाजी
कहा जाता है कि डेनियल बालाजी बहुत अच्छे इंसान थे। खबरों के अनुसार वो अवाडी में एक मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ वो धर्मनिष्ठ इंसान भी थे।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे मशहूर एक्ट्रेस शुभा खोटे के पति, रुला देगा उनका पोस्ट