---विज्ञापन---

जाने-माने एक्टर चेतन चंद्रा पर जानलेवा हमला, 20 लोगों ने किया लहूलुहान, देखें वीडियो

Chetan Chandra Attacked: मशहूर एक्टर चेतन चंद्रा पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें बाल-बाल उनकी जान बची है। खून से लतपथ वीडियो वायरल हो रहा है।

Chetan Chandra Attacked
Chetan Chandra Attacked

Chetan Chandra Attacked: साउथ इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साउथ के जाने-माने एक्टर चेतन चंद्रा (Chetan Chanddrra) जिन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। चेतन चंद्रा को लेकर बुरी खबर सामने आई है, जिसे सुनते ही उनके फैंस परेशान हो जाएंगे। कन्नड़ एक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें बाल-बाल उनकी जान बची है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खून से लतपथ नजर आ रहे हैं।

20 लोगों ने किया हमला

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता चेतन चंद्रा ने इंस्टाग्राम पर अटैक के बाद अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस क्लिप में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। एक्टर ने बताया कि लगभग 20 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है और इस हमले में उन्हें काफी चोटें आई हैं। वीडियो गुलाबी रंग की शर्ट पहने एक्टर दिख रहे हैं और उनकी शर्ट भी खून से सनी दिख रही है। एक्टर ने खुद पर हुए हमले की इस वीडियो के जरिए पुष्टि की है और उनका ये वीडियो देखकर उनके फैंस घबरा गए हैं।

बेंगलुरु में हुआ जानलेवा हमला

वीडियो में एक्टर ने बताया कि वो कल मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के साथ मंदिर गए थे, रात को जब वो वहां से वापस लौट रहे थें, तब उनकी कार को नशे में धुत शख्स ने टक्कर मारी थी। मगर थोड़ी देर में कुछ लोग उनकी कार का पीछे करने लगे। वहीं, बेंगलुरु के पास कागलीपुरा में एक बड़ा-सा ग्रुप आ गया और उन्होंने एक्टर पर अटैक कर दिया। इस हमले में उन्हें काफी चोट आई है और उनकी नाक भी टूट गई है। हमले के बाद एक्टर ने वहां के स्थानीय अस्पताल में अपनी इलाज करवाया। उस दौरान ही उन्होंने लाइव आकर फैंस को इस हमले के बारे  में बताया है और इंसाफ की मांग की।

पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत 

इस मामले में एक्टर चेतन चंद्रा (Chetan Chanddrra) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और हमलवारों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुजारिश की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘बहुत बुरा अनुभव, न्याय चाहिए’। एक्टर के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कृपया बहुत जल्द ठीक हों।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘बेंगलुरु आजकल क्राइम सिटी बनता जा रहा है। पता नहीं कानून-व्यवस्था क्या है? रात में कभी भी अकेले न जाएं, खासकर बेंगलुरु के कुछ इलाकों में रात में कभी भी अकेले न जाएं।’ ज्यादातर लोग एक्टर को रेस्ट करने और जल्दी ठीक होने की सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एडल्ट फिल्मों से मचाया कहर, इंटीमेट सींस से नहीं किया परहेज; बॉलीवुड की ‘लैला’ सनी लियोनी ने प्यार में खाया धोखा

 

 

 

First published on: May 13, 2024 12:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.