---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड संग बिताई रात! जल्द करेंगी अपने प्यार का ऐलान?

Sonakshi Sinha Spot With Zaheer Iqbal: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने अंदाज और स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उन दोनों का ये रिश्ता सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को पसंद नहीं है। […]

Sonakshi Sinha Spot With Zaheer Iqbal
इमेज क्रेडिट: गूगल

Sonakshi Sinha Spot With Zaheer Iqbal: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने अंदाज और स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उन दोनों का ये रिश्ता सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को पसंद नहीं है। लेकिन बावजूद इसके पिता की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए एक्ट्रेस अक्सर जहीर संग दिखाई देती हैं। हाल ही में एक इवेंट में भी सोनाक्षी जहीर संग पहुंची थी, जहां उनके लुक को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिए थे कि दबंग गर्ल ने शादी कर ली है। हालांकि ये सिर्फ अफवाहें ही साबित हुईं।

यह भी पढ़ें: नीतू कपूर ने जया बच्चन के बर्ताव को बताया नकली

बर्थडे पर बॉयफ्रेंड संग कोजी हुई सोनाक्षी  (Sonakshi Sinha Spot With Zaheer Iqbal)

इन दिनों सोशल मीडिया हैंडल पर सोनाक्षी और जहीर की फोटो वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की नजदीकियां देखकर ये समझना आसान है कि प्यार परवान चढ़ रहा है। खबरों के अनुसार सोनाक्षी ने अपने बर्थडे के मौके पर जहीर संग होटल के कमरे में रात बिताई, और आधी रात को हाथ थामे मीडिया के सामने आए। दोनों को इस तरह साथ देख अब इस बात को और भी हवा लग गई है कि कुछ तो है इन दोनों के दरमियान।

जल्द होगा प्यार का ऐलान  (Sonakshi Sinha Spot With Zaheer Iqbal)

हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिश्तों पर कुछ कहा नहीं है। लेकिन दोनों के बीच की नजदीकियां देखकर कोई भी ये समझ सकता है कि उनके बीच क्या चल रहा है। कभी इवेंट में दोनों साथ नजर आते हैं तो कभी उनके प्यार के किस्से सामने आते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, कि दोनों के सोनाक्षी और जहीर के बीच क्या चल रहा है। फैंस को तो लगता है कि दोनों अपने प्यार में सारी हदें पार कर चुके हैं।

First published on: Jan 12, 2024 08:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.