Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

काजोल की ‘मां’ से डरी सोनाक्षी सिन्हा की Nikita Roy? 1 दिन पहले बदली रिलीज डेट

सोनाक्षी सिन्हा की आगामी अलौकिक थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' की रिलीज पोस्टपोर्न हो गई है, मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। लगता है कि काजोल की फिल्म मां को लेकर लोगों के बीच क्रेज को देखने के बाद मेकर्स ने यह कदम उठाया है।

---विज्ञापन---

Nikita Roy
निकिता रॉय (Image Credit: Instagram)

Nikita Roy Release Date postponed: जहीर इकबाल से शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की कमबैक फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म निकिता रॉय के मेकर्स ने महज 1 दिन पहले मूवी की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। 27 जून को ‘निकिता रॉय’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने एक बयान जारी कर मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि अब सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल की फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Box Office Prediction: ‘मां’, ‘कन्नपा’ कौन मारेगा बाजी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट की राय

---विज्ञापन---

1 दिन पहले बदली रिलीज डेट

सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज टल गई है और इसका ऐलान खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर किया है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म के मेकर्स ने स्टेटमेंट में लिखा, ‘ हम खुद को मल्टीपल रिलीज और स्क्रीन के लिए लड़ते हुए पाते हैं… फिल्म फैटरनिटी, डिस्ट्रीब्यूटर और एक्जीबिटर में हमारे वेलविशर्स की सलाह के साथ हमने मिलकर अपनी रिलीज को 18 जुलाई तक टालने का फैसला किया है, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकें।’

निकिता रॉय की आई नई रिलीज डेट

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को जुलाई महीने तक आगे बढ़ा दिया है, मेकर्स ने पोस्ट में ही नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, ‘फिल्म के लिए अब तक दिखाए गए अपार प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा, और हम आपसे वादा करते हैं, 18 जुलाई इंतजार के लायक होगी! सिनेमाघरों में मिलते हैं!’ अब निकिता रॉय 18 जुलाई को रिलीज होगी, जिसका डायरेक्शन शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश ने किया है।

---विज्ञापन---

क्या काजोल की ‘मां’ से डरे मेकर्स! 

ऐसा लगा है कि निकिता रॉय की मेकर्स ने ये काजोल की फिल्म मां से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए कदम उठाया है। जिस तरह दर्शकों के बीच काजोल की अगली फिल्म ‘मां’ को लेकर क्रेज बना हुआ है, उसे देखकर साफ है कि कल बॉक्स ऑफिस पर ‘मां’ शानदार प्रदर्शन करने वाली है। मां के साथ-साथ साउथ फिल्म कन्नपा भी कल ही रिलीज हो रही है, जिसमें अक्षय कुमार और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kajol ने ‘मां’ के लिए अजय देवगन से ली फीस? इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 05:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola