Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Prediction: ‘मां’या ‘कन्नपा’ कौन मारेगा बाजी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट की राय

Box Office Prediction: मां, निकिता रॉय और कन्नपा 27 जून को ये तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, इन तीनों ही मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलने वाली है, लेकिन इनमें से कौन बाजी मार सकता है, आइए ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन से जानिए।

---विज्ञापन---

Maa,Kannappa,Nikita Roy
माँ, कन्नप्पा, निकिता रॉय (Image Credit: social media)

Box Office Prediction: आमिर खान की सितारे जमीन पर और धनुष की कुबेर के बाद अब 27 जून को 3 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। काजोल की मां, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर निकिता रॉय और विष्णु मांचू की साउथ फिल्म कन्नपा तीनों का कल बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है और इन तीनों ही फिल्मों को जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। अब देखना है कि इन तीनों मूवीज में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा, आइए जानते हैं कि इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन की क्या राय है।

यह भी पढ़ें: Kajol ने ‘मां’ के लिए अजय देवगन से ली फीस? इंटरव्यू में हुआ खुलासा

---विज्ञापन---

E24 से बातचीत में बताया ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कन्नप्पा, मां और निकिता रॉय की बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन पर अपनी राय दी और बताया कि इन तीनों में से पहले दिन कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार सकता है।

मां

सबसे पहले बता दें कि काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म मां के ट्रेलर ने ही लोगों को काफी इंप्रेस किया था और इस फिल्म का निर्माण भी अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया जा रहा है। अजय देवगन और आर माधवन की मूवी शैतान को लोगों ने खूब पसंद किया था, अब दर्शकों को ‘मां’ से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में फिल्म मां पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों से अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

---विज्ञापन---

निकिता रॉय 

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय को लेकर लोगों के बीच जानकारी नहीं है और ना ही सोनाक्षी के कमबैक को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ये एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। ऐसे में निकिता रॉय बॉक्स ऑफिस क्लैश में तीसरे नंबर पर ही रहने वाली है, क्योंकि फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स भी नहीं मिली हैं।

---विज्ञापन---

कन्नपा 

अब बात करते हैं, साउथ फिल्म कन्नपा की। सबसे पहली बात ये है कि इस फिल्म के लीड एक्टर विष्णु मांचू है और प्रभास और अक्षय और काजल अग्रवाल कैमियो रोल्स में दिखाई देंगे। प्रभास की बाकी फिल्मों के मुकाबले विष्णु मांचू की कन्नपा से लोगों का हिंदी दर्शकों के बीच ज्यादा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डिवोर्स रूमर्स के बीच Aishwarya Sharma ने जारी किया बयान, बोलीं- ‘शोर नहीं गरिमा को चुना…’

First published on: Jun 26, 2025 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola