Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Milind Gaba बने जुड़वां बच्चों के पापा, शादी के 3 साल बाद Pria Beniwal ने बेटा-बेटी को दिया जन्म

मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर क्यूट पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

---विज्ञापन---

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी वाइफ प्रिया बेनीवाल पेरेंट्स बन गए हैं। प्रिया ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। कपल ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ बड़े ही क्यूट अंदाज में शेयर की है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस गुड न्यूज से काफी खुश हैं। वहीं फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स भी उन्हें इसके लिए बधाइयां दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मिलिंद और प्रिया ने किस अंदाज में गुड न्यूज शेयर की।

यह भी पढ़ें: Homebound के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह ने गंभीर आरोपों के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

---विज्ञापन---

इंस्टा पर शेयर की क्यूट पोस्ट

मिलिंद और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पर कैप्शन लिखा, ‘गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं।’ वहीं बच्चों के कपड़े से ये भी रिवील हो गया है कि प्रिया ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। मिलिंद गाबा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इस पर क्यूट सा कैप्शन भी लिखा।

---विज्ञापन---

मिलिंद का खूबसूरत कैप्शन

मिलिंद ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हम दो चमत्कारों से धन्य हुए। जय माता दी।’ सिंगर की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं। उनके फैंस और फैमिली मेंबर्स इस पर भर-भरकर कपल को उनकी न्यू जर्नी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हर्ष बेनीवाल ने भी शेयर की पोस्ट

बता दें प्रिया और मिलिंद ने 16 अप्रैल साल 2022 में लव मैरिज की थी। अब कपल के घर तीन साल बाद किलकारी गूंजी है। प्रिया की बात करें तो प्रिया फेमस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हर्ष बेनीवाल की बहन हैं। हर्ष ने भी इस प्यारी सी खुशखबरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, ‘मामा बन गया वो भी एक साथ दो बच्चों का।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ से लेकर समर की वापसी तक, जानिए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

First published on: May 31, 2025 07:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola