---विज्ञापन---

RIP! जानी-मानी सिंगर ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री से आई दुखद खबर

Singer Marlena Shaw dies: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। जैज़, ब्लूज़ और सोल सिंगर का निधन हो गया है।

Singer Marlena Shaw dies
Singer Marlena Shaw dies

Singer Marlena Shaw dies: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। अमेरिकी जैज़, ब्लूज़ और सोल सिंगर मार्लेना शॉ (Marlena Shaw) का निधन हो गया है। अपने मोस्ट फेमस ‘California Soul’ से खास मशहूर हुई सिंगर ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मार्लेना शॉ की बेटी मार्ला ब्रैडशॉ (Marla Bradshaw) ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। जानी-मानी सिंगर की मौत पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कब हुआ सिंगर की मौत (Singer Marlena Shaw dies)

मार्लेना शॉ (Marlena Shaw) की मौत की वजह का तो अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सिंगर ने 19 जनवरी 2024 को आखिरी सांस ली थी। उनकी बेटी ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक वीडियो किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं अपने और अपने परिवार के लिए बहुत भारी मन से घोषणा करती हूं कि हमारी प्यारी मां, आपकी प्यारी आइकन और कलाकार मार्लेना शॉ का आज 12:03 बजे निधन हो गया है। वह शांतिपूर्ण थी। हम शांति में थे। वह अपने कुछ पसंदीदा गाने सुनने गई।’

मार्लेना शॉ कौन थी?

मार्लेना शॉ के म्यूजिक करियर की बात करें तो उनका करियर छह दशकों से ज्यादा वक्त तक चला है। उनके संगीत को अक्सर हिप हॉप संगीत में नमूना लिया गया है, और टेलीविजन विज्ञापनों में उपयोग किया गया है। बहुमुखी गायन के लिए फेमस मार्लेना शॉ (Marlena Shaw) को पॉपुलैरिटी साल 1966 में मिली थी। उनके दो पॉपुलर ट्रैक ‘कैलिफ़ोर्निया सोल’ और ‘वूमन ऑफ़ द गेटो’ को काफी सफलता मिली थी। 81 साल की उम्र में मार्लेना शॉ म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव थीं।

यह भी पढ़ें:शोएब मलिक की शादी पर पहली बार बोलीं Sania Mirza, PAK क्रिकेटर संग तलाक पर भी तोड़ी चुप्पी

फैंस कर रहे शोक व्यक्त

जानी-मानी सिंगर मार्लेना शॉ (Marlena Shaw) के निधन पर उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, ‘यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि जैज़ आइकन मार्लेना शॉ का निधन हो गया है। आत्मा, साहस और कोमलता का पावरहाउस! वह अपने पीछे इतनी सशक्त विरासत छोड़ गई है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।’ अन्य यूजर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि यह बेहतरीन गाना 1969 में उनके एल्बम, स्पाइस ऑफ लाइफ से आया था। गायिका #मार्लेनाशॉ को याद करते हुए। जिनका 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है…’

 

First published on: Jan 21, 2024 03:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.