---विज्ञापन---

Sidhu Moose Wala के 5 बड़े विवाद, सलमान को धमकी देने वाले ने की हत्या

Sidhu Moose Wala Controversy: सिद्धू मूसेवाला वो पंजाबी सिंगर हैं, जो अक्सर किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहे, हाल ही में उनकी मां चरण कौर मां बनीं हैं। इस खबर से उनके फैंस बहुत खुश हैं।

Sidhu Moose Wala
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Sidhu Moose Wala Controversy: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सिंगर के फैंस खुश हो गए हैं। हर कोई उनके पेरेंट्स को बधाई दे रहा है। पंजाबी सिंगर सिद्धू का नाम था, और उनकी फैन फॉलोइंग भी शानदार थी। 28 मई 2022 को सलमान खान को धमकी देने लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू की हत्या करवा दी थी। सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने ली थी। इससे पहले भी वो सलमान खान सहित कई लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुका है। जिससे उनके चाहने वाले सदमे में आ गए थे। वहीं आपको ये भी बता दें कि सिद्धू का विवादों से गहरा नाता रहा है। तो चलिए जानते हैं सिंगर के वो विवाद जिनसे वो सुर्खियों में आ गए।

1- AK-47 गन वाले वीडियो पर मचा कोहराम

यंगस्टर में सिद्धू मूसेवाला बहुत पॉपुलर थे। सिंगर के 4 मई 2020 को 2 वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल इसमें सिंगर 5 पुलिस अफसरों के साथ एके-47 चलाना सीख रहे थे।

एक और वीडियो था जिसमें वो अपनी पर्सनल गन चलाते नजर आ रहे थे। इस बात ने ऐसा तूल पकड़ा की पुलिसवाले को सस्पेंड हुए ही साथ में सिद्धू के खिलाफ भी आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

2. खालिस्तान का समर्थन करना पड़ा भारी

ऐसा पहली बार नहीं था जब सिंगर विवादों में आए थे। साल 2020 में ही शुभदीप उर्फ सिद्धू ने एक और विवाद को जन्म दिया। उसी साल एक और नया गाना ‘पंजाब’ रिलीज हुआ जिसमें सिंगर ने खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले समर्थन किया था। इस बात से बहुत बड़ा विवाद हो गया था।

3. संजू गाने पर मचा बवाल

ऐसा कहना कोई गलत न होगा कि सिद्धू मूसेवाला और विवाद एक सिक्के के दो पहलू थे। जी हां, ये सही भी है, क्योंकि एक ही साल में यानी कोविड महामारी के दौरान वो एक नहीं बल्कि कई विवादों में घिरे। गन वाले वीडियो की वजह से जेल जा चुके सिंगर को जैसे ही जमानत मिली तो उन्होंने ‘संजू’ गाना रिलीज किया। इस गाने में सिंगर ने अपनी तुलना एक्टर संजय दत्त से की थी। उन्होंने अपने खिलाफ हुई FIR को ‘बैज ऑफ ऑनर’ बताया था।

4. माई भागो पर किया विवादित कॉमेंट

पंजाबी सिंगर उस वक्त और भी ज्यादा विवादों में घिर गए जब उन्होंने अपने सॉन्ग में माई भागो के संबंध में विवादित कॉमेंट किया था। सिद्धू की इस हरकत से सिख समुदाय भड़क गया था और सिद्धू मूसेवाला को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा पेश होने का आदेश दिया गया था। इस विवाद से निपटते हुए सिंगर ने अकाल तख्त में पेश होकर सिख समुदाय से माफी मांग ली थी।

5. पंजाब के लोगों को कहा गद्दार

साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने ने विवाद का रूप ले लिया। इसकी वजह थी कि Scapegoat गाने में उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी हार का रोना गाया।

ऐसे में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दावा किया सिंगर ने पंजाब के वोटरों को ‘गद्दार’ कहा है। इस गाने से कई लोग भड़क गए थे, और गायक के खिलाफ हो गए थे।

यह भी पढ़ें: वापस आया Sidhu Moose Wala! 58 साल की उम्र में मां बनीं चरण कौर

First published on: Mar 17, 2024 12:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.