---विज्ञापन---

श्रद्धा कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आई नन्ही परी

Shraddha Kapoor Become Bua: श्रद्धा कपूर के परिवार में नन्हा मेहमान आया है, एक्ट्रेस के भाई-भाभी ने बेटी का स्वागत किया है। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने अपने कजिन भाई और भाभी के बेबी शॉवर की फोटोज शेयर की था।

Shraddha Kapoor Become Bua
Shraddha Kapoor Become Bua

Shraddha Kapoor Become Bua: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। अनुष्का के बाद अब बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के घर से गुड न्यूज सामने आई है। ‘आशिकी 2’ गर्ल के कजिन प्रियांक शर्मा की वाइफ शाजा मोरानी ने अपने पहले बेबी का दुनिया में स्वागत किया है। प्रेम-रोग एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे दादी बन गई हैं और उनकी बहु ने बेटी को जन्म दिया है।

बुआ बनीं श्रद्धा कपूर

टाइम्स नाउ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर के कजिन ब्रदर की बेटी हुई है और एक्ट्रेस बुआ बन गई है। अभिनेत्री की भाभी शाजा मोरानी ने बीते दिन यानी 21 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है। 2021 में शादी के बंधन में बंधे प्रियांक और शाजा ने शादी के 3 साल बाद अपने फर्स्ट बेबी का वेलकम किया है। हालांकि अभी तक श्रद्धा-पद्मिनी और पापा बने प्रियांक की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

श्रद्धा की भाभी का बेबी शॉवर

बीते दिनों ही श्रद्धा कपूर की भाभी की गोद भराई की रस्म हुई थी। बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे। जहां एक्ट्रेस के भाई-भाभी ने गुलाबी रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे थे। तो वहीं, अपने मराठी लुक से होने वाली बुआ श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने भाभी की गोदभराई में जमकर ठुमके भी लगाए थे, उनका डांस वीडियो लोगों को बहुत पसंद भी आया था।

शादी के 3 साल बाद आई गुड न्यूज 

बता दें कि प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा और दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने साल 2021 में शाजा मोरानी से पहले कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि उसके बाद कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मालदीव में रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी में बहन श्रद्धा कपूर ने खूब मस्ती और धमाल किया था।

First published on: Feb 22, 2024 02:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.