---विज्ञापन---

Shoaib Malik से कितनी छोटी हैं तीसरी बेगम Sana Javed? कौन हैं Sania Mirza की सौतन

Shoaib Malik And Sana Javed Age Difference: शोएब मलिक ने सना जावेद से दूसरा निकाह कर लिया है और इन दोनों की उम्र में काफी फासला है।

Shoaib Malik-Sana Javed
Shoaib Malik-Sana Javed

Shoaib Malik And Sana Javed Age Difference: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अदाकारा सना जावेद (Sana Javed) से तीसरी शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया है। पिछले काफी समय से शोएब अपनी टेनिस स्टार वाइफ सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा का टॉपिक बने हुए थे। मगर अब क्रिकेटर ने सना के साथ अपने निकाह की फोटोज शेयर करके हर किसी को हैरान कर दिया है।

सानिया-शोएब का टूटा रिश्ता

शोएब मलिक ने साल 2010 में इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शादी की थी। सानिया से शोएब की दूसरी शादी हुई थी। इन दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। मगर अब शादी के इतने साल बाद दोनों का रिश्ता फाइनली टूट गया है, हालांकि अभी तक सानिया और शोएब ने ऑफिशियली अपनी शादी टूटने का ऐलान नहीं किया है। मगर शोएब की तीसरी शादी की फोटोज ने इस बात को पक्का कर दिया है कि अब सानिया-शोएब के बीच कोई रिश्ता नहीं बचा है।

दोनों के बीच उम्र का फासला

शोएब मलिक की नई बेगम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद हैं और उनकी भी क्रिकेटर से दूसरी शादी है। शोएब और उनकी नई बेगम के बीच उम्र का बड़ा फासला है। जी हां, शोएब मलिक का जन्म 1 फरवरी 1982 में हुआ था। क्रिकेटर की उम्र की बात करें तो वो लगभग 42 साल के हो गए हैं। पंजाब के सियालकोट में जन्में शोएब की नई बेगम सना जावेद का जन्म 25 मार्च 1993 को हुआ था। शोएब से सना 11 साल छोटी हैं और यह दोनों ही पहली शादी नहींं है।

यह भी पढ़ें: Sania Mirza का टूटा घर, Shoaib Malik की तीसरी शादी पर सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

सना की दूसरी शादी (Shoaib Malik And Sana Javed Age Difference)

सना जावेद (Sana Javed) जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने साल 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी। मगर उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। उनकी शादी के कुछ समय बाद ही ऐसी खबरें सामने आने लगी थी, दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब सना ने शोएब को अपना हमसफर बना लिया है और दोनों ने अपने निकाह की खूबसूरत तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

First published on: Jan 20, 2024 05:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.