Shilpa Shetty Birthday: बाजीगर मैं बाजीगर… दिलवालों का मैं जादूगर… अरे कुछ याद आया आपको। हम बात कर रहे हैं फिल्म बाजीगर की जो साल 1993 में आई थी। इसमें शाहरुख खान ने दो हीरोईनों के साथ काम किया था। उनमें से एक हसीना का आज बर्थडे है। आप सोच रहे होंगे कि वो कौन हैं तो हम बता देतें हैं कि वो शिल्पा शेट्टी हैं। कभी बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना जो कभी सांवले रंग की वजह से ट्रोल भी हुई। कथित तौर पर उन्हें कई बार काली लड़की भी कहा गया। लेकिन आज अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। हसीना बीते 3 दशक से बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमाए हुए हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी और सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ी। चलिए उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।
17 की उम्र में किया डेब्यू
शिल्पा की अदाकारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। शिल्पा का जन्म 8 जून साल 1975 को मंगलौर में हुआ था। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में काजोल और शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया।
इसमें सांवली सलोनी सी दिखने वाली एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो तो मजाक-मजाक में ही एक्ट्रेस बन गईं। जी हां सिर्फ 15 साल की उम्र में लिम्का के एक ऐड में उन्होंने यूं ही काम कर लिया। फिर किया था चमक गई किस्मत और शिल्पा बन गईं इंडस्ट्री की जान।
अक्षय ने तोड़ा शिल्पा शेट्टी का दिल
शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती थीं। उनके और अक्षय कुमार के अफेयर के चर्चे गॉसिप के गलियारों में खूब छाए। दोनों के बीच इतनी नजदीकी थी कि खबरें आने लगी थी कि वो शादी करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच अक्षय ने ट्विंकल खन्ना संग शादी कर उनका दिल तोड़ दिया। कथित तौर पर इस वजह से वो डिप्रेशन में भी आ गई थीं।
शादीशुदा मर्द संग रचाई शादी
शिल्पा शेट्टी की मुलाकात एक पार्टी के दौरान राज कुंद्रा से हुई। हालांकि वो एक दोस्त के द्वारा मिले और फिर दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। कब दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई उन्हें पता ही नहीं चला। हालांकि राज पहले से शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे।
लेकिन शिल्पा के प्यार में पागल राज ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और एक्ट्रेस संग शादी कर ली। राज की एक्स वाइफ ने तो शिल्पा पर घर तोड़ने वाली महिला का टैग भी लगाया।
शिल्पा के विवाद
अब शिल्पा के विवादों की बात करें तो वो अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। फिर चाहे वो हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो जिसमें एक्टर ने जबरन उन्हें गले लगाया और किस भी किया। लोगों ने दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगाया।
फिर वो एक पुजारी की वजह विवादों में आ गईं जिन्होंने उन्हें गले लगाया और किस भी किया। इसके अलावा और भी कई सारे विवाद हैं जिनमें शिल्पा का नाम आया।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत थप्पड़ कांड में Rakesh Tikait की एंट्री