Shefali Jariwala Demise: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन से हर कोई दंग रह गया। उनकी मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई सदमे में हैं। वहीं इसी बीच पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर शेफाली की मौत के पीछे असली वजह क्या है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में किया गया। वहीं आज यानी 30 जून को उनकी रिपोर्ट आ सकती है, जिसमें खुलासा हो जाएगा कि आखिर शेफाली की मौत की असली वजह क्या थी?
यह भी पढ़ें: ‘अंतिम संस्कार जैसे तमाशा…’, Shefali Jariwala की अर्थी दिखाने पर Tina Dutta का फूटा मीडिया पर गुस्सा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने शेफाली के पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्ड की है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए 5 डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। आज शेफाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ सकती है। इसके बाद मौत की असली वजह सबके सामने आ जाएगी।
पुलिस ने 14 लोगों का बयान किया जारी
पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस की मौत की जांच और तेज कर दी गई है। वहीं जांच में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जा रही है। पहले ही पुलिस ने इस केस में 14 लोगों का बयान दर्ज कर लिया है। इनमें उनके परिवार के लोग, उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी और एक्ट्रेस के करीबी दोस्त भी शामिल हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उस मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट का बयान भी रिकॉर्ड किया है जिससे शेफाली दवाइयां खरीदती थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने भी जताया दुख
पहली मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस का निधन हुआ। वहीं शेफाली का लो बीपी और गैस्ट्रिक कंडीशन भी मौत की वजह है। फाइनल रिपोर्ट के बाद क्लीयर हो जाएगा कि आखिर उनकी मौत की असली वजह क्या थी। उनके निधन से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली के निधन पर दुख जताया है। बता दें शेफाली ने प्रियंका के साथ 'मुझसे शादी करोगी' मूवी में काम किया था।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala के निधन से प्रियंका चोपड़ा शॉक्ड, इमोशनल पोस्ट वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.