Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala के निधन से प्रियंका चोपड़ा शॉक्ड, इमोशनल पोस्ट वायरल

Priyanka Chopra On Shefali Jariwala Death: 'मुझसे शादी करोगी' में प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार के अलावा छोटे से किरदार में शेफाली जरीवाला भी नजर आई थीं। शेफाली के अचानक निधन से एक्ट्रेस को सदमा पहुंचा है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra On Shefali Jariwala
प्रियंका चोपड़ा को लगा सदमा (Image Credit: social media)

Priyanka Chopra On Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला ने 27 जून को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके अचानक निधन से हर कोई दुखी है। कल शेफाली के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार फूट-फूटकर रो रहा था और कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में शेफाली ने काम किया था, उनके निधन खबर से प्रियंका चोपड़ा शॉक्ड हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट शेयर कर दिल की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें: ‘अंतिम संस्कार जैसे तमाशा…’, Shefali Jariwala की अर्थी दिखाने पर Tina Dutta का फूटा गुस्सा

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा का लगा झटका

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला की फोटो शेयर की है और उनकी अचानक मौत की खबर पर अपना दुख जाहिर किया है। देसी गर्ल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एकदम शॉक्ड हूं….वो बहुत यंग थी। पराग और परिवार के प्रति संवेदनाएं।’ प्रियंका ने शेफाली की मौत के 24 घंटे बीत जाने के बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---

 पैपराजी पर भड़के वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार को शूट करने को लेकर पैपराजी पर अपनी भड़ास निकाली है। एक्टर ने कहा, ‘फिर से मीडिया ने एक और शख्स की मौत को असंवेदनशील तरीके से कवर किया। मीडिया में अपने दोस्तों से मेरी रिक्वेस्ट है, इस तरह से कोई भी अपने आखिरी सफर को कवर नहीं करवाना चाहेगा।’

---विज्ञापन---

अस्थि विसर्जन करते हुए टूटे पराग त्यागी

शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन करते हुए उनके पति पराग त्यागी के आंसू नहीं रूके। एक्टर अपनी पत्नी की अस्थियों को अपने सीने से लगाए श्मशान घाट से बाहर निकले थे और उस समय वो उनके साथ एक्ट्रेस के परिवालवाले भी मौजूद थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारत में बैन के बावजूद Sardaar Ji 3 ने तोड़े रिकॉर्ड्स, पाकिस्तान में काटा बवाल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola