Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala का फिल्मी सफर, सलमान खान की मूवी से डेब्यू; रियलिटी शोज में भी दिखाया दम

Shefali Jariwala Passed Away: शेफाली जरीवाला ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान के साथ किया था। वहीं वो कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी थीं। एक्ट्रेस को 'बिग बॉस 13' में भी काफी पसंद किया गया था।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Shefali Jariwala Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। ‘कांटा लगा गर्ल’ का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से 42 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस के अचानक जाने से उनके फैंस और इंडस्ट्री फ्रेंड्स को सदमे में डाल दिया है। शेफाली ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सलमान खान की मूवी से किया था। वहीं उनका गाना ‘कांटा लगा’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। एक्ट्रेस कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। तो चलिए हम आपको शेफाली के फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Shefali Jariwala के पति Parag Tyagi? ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

---विज्ञापन---

म्यूजिक वीडियो ने बनाया स्टार

शेफाली जरीवाला का फिल्मी सफर उनके म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से हुआ था। साल 2002 में आए इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये उस समय का नंबर वन गाना बन गया था। आज तक भी लोग इस गाने को भूल नहीं पाए हैं। वहीं इसके बाद से ही शेफाली ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से फेमस हो गई थीं। हर कोई उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ ही बुलाता था।

---विज्ञापन---

सलमान खान संग बॉलीवुड डेब्यू

वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार की मूवी ‘मुझसे शादी करोगी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में एक्ट्रेस के ‘कांटा लगा’ गाने को रिक्रिएट किया गया था। वहीं एक्ट्रेस ने इस मूवी में एक डांसर की भूमिका निभाई थी। हालांकि उनका मूवी में छोटा सा रोल था लेकिन इसके बाद भी इस रोल ने लोगों के दिल पर छाप छोड़ दी थी।

---विज्ञापन---

इन शोज में भी बनाई पहचान

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। क्योंकि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसके चलते एक्ट्रेस इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। वहीं ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना कमबैक रियलिटी शोज से किया। एक्ट्रेस अपने पति पराग त्यागी के साथ ‘नच बलिए’ में भी नजर आई थीं। साथ ही एक्ट्रेस ने बूगी-वूगी शो भी किया। हालांकि उनका असली कमबैक ‘बिग बॉस 13’ में आने के बाद हुआ। ‘बिग बॉस 13’ में एक्ट्रेस ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी, लेकिन उन्हें शो में काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala मरते दम तक रहना चाहती थीं ‘कांटा लगा गर्ल’, एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2025 08:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola