Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Shefali Jariwala के पति Parag Tyagi? ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Shefali Jariwala and Parag Tyagi Love Story: शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई शॉक्ड है। सेलेब्स उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। वहीं इस मौके पर चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी कौन हैं और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Shefali Jariwala and Parag Tyagi Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से इंडस्ट्री में हर कोई सदमे में हैं। सेलेब्स से लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस का 42 साल की उम्र में कूपर अस्पताल में निधन हो गया। वहीं अस्पताल से उनके पति और एक्टर पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो गाड़ी में बदहवास हालत में बैठे दिखाई दे रहे हैं। अब इस मौके पर लोग एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में भी बात कर रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शेफाली के पति पराग त्यागी आखिर कौन हैं और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी?

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala मरते दम तक रहना चाहती थीं ‘कांटा लगा गर्ल’, एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

कौन हैं पराग त्यागी?

पराग कई टीवी सीरियल्स में दिख चुके हैं। उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘जोधा अकबर’ जैसे टीवी सीरीयल्स से पहचान मिली। वहीं पराग फिटनेस फ्रीक भी हैं। वो अक्सर शेफाली के साथ वर्कआउट वीडियोज भी शेयर करते थे। वहीं दोनों कई रियलिटी शोज में भी साथ नजर आ चुके हैं। पराग ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि शेफाली को वो उनके म्यूजिक वीडियो से जानते हैं और वो जैसे स्क्रीन पर दिखती हैं असल जिंदगी में वो बिल्कुल साधारण हैं।

---विज्ञापन---

कैसे शुरू हुई दोनों की कहानी?

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी के बीच काफी गहरा प्यार था। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर प्यार भरी पोस्ट भी शेयर करते रहते थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। पराग और शेफाली की शादी साल 2014 में हुई थी। उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस दौरान शेफाली अपने तलाक के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।

---विज्ञापन---

वहीं वापस से प्यार में पड़ना एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल था। लेकिन पराग ने अपनी केयरिंग और सादगी से शेफाली का दिल जीत लिया। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और ये दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। वहीं इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए और उन्होंने अपना नया रिश्ता शुरू किया। दोनों के बीच कभी भी कहासुनी देखने को नहीं मिलती थी। ‘बिग बॉस 13’ में भी शेफाली ने अपने पति पराग के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो कितने केयरिंग और हेल्पफुल हैं।

---विज्ञापन---

पहले किससे हुई थी शेफाली की शादी?

बता दें पराग से पहले शेफाली ने साल 2004 में ‘मीट ब्रदर्स’ के हरमीत सिंह से शादी की थी। लेकिन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। इसके बाद साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं इसके बाद शेफाली की जिंदगी में पराग की एंट्री हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13 फेम Shefali Jariwala का निधन, ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से थीं मशहूर

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2025 07:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola