Shefali Jariwala Death Latest Update: एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई सदमे में है। परिवार से लेकर उनके फैंस तक हर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस का घर लोखंडवाला शास्त्रीनगर के गोल्डेन रेज बिल्डिंग में है। मौत की खबर के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम बीती रात ही पहुंच गई थी और अभी भी जांच जारी है। वहीं इसी बीच बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का बयान भी सामने आया है। तो चलिए आपको भी बताते हैं सिक्योरिटी गार्ड ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala का फिल्मी सफर, सलमान खान की मूवी से डेब्यू; रियलिटी शोज में भी दिखाया दम
सिक्योरिटी गार्ड ने खोला था गेट
सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार शेफाली को रात 10-10:30 के बीच अस्पताल ले जाया गया। गार्ड ने बताया, 'जब शेफाली जरीवाला को अस्पताल ले जाया गया था तब मैंने ही गेट खोला था और इसके बाद रात 1 बजे शेफाली के निधन की खबर सामने आई। वहीं बीते कल सुबह में उन्हें अपने कुत्ते के साथ बिल्डिंग कंपाउंड में भी देखा गया था। मुझे तो बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ कि अब वो इस दुनिया में नहीं रही हैं।
रात ही पहुंच गई थी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
गार्ड ने आगे बताया कि कल रात 9 बजे शेफाली के पति पराग अपनी मोटरसाइकिल से बिल्डिंग में आए थे। उस समय भी मैंने ही गेट खोला था। उसके बाद वो घर गए और एक घंटे बाद वापस से शेफाली के साथ गाड़ी में बाहर आए। तब वो शेफाली को अस्पताल में लेकर जा रहे थे। मौत की खबर के बाद से ही पुलिस घर के अंदर मौजूद है और जांच में जुटी है।
पति और मां हुए बेसुद
वहीं उनके मौत की खबर के बाद एक्ट्रेस के पति पराग को गाड़ी में बेसुद बैठे हुए देखा गया। उनके चेहरे पर उदासी छाई हुई थी और वो बदहवास हालत में थे। वहीं अभी कुछ देर पहले अस्पताल के बाहर गाड़ी में शेफाली की मां सुनीता को भी देखा गया। बेटी की मौत की खबर से वो भी बेसुद हालत में दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shefali Jariwala के पति Parag Tyagi? ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.