Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 13 फेम Shefali Jariwala का निधन, ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से थीं मशहूर

Shefali Jariwala Passed Away: बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। बीती रात उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Shefali Jariwala Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। रिपोर्ट्स के आधार पर जब उन्हें हार्ट कार्डिएक अरेस्ट आया तो उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत कूपर हॉस्पिटल ले गए। वहां पहुंचकर डॉक्टर ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक उनके परिवार ने कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Ex हस्बैंड के निधन के बाद करिश्मा का पहला रिएक्शन क्यों हो रहा वायरल, क्या है इसमें खास?

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री में पसरा मातम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के निधन की खबर की पुष्टी हॉस्पिटल के रिसेप्शनिस्ट ने दी है। एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन से उनके फैंस काफी शॉक्ड हैं। वहीं इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि शेफाली अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं।

---विज्ञापन---

कौन थीं शेफाली?

बता दें एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान की मूवी ‘मुझसे शादी करोगी’ में एक डांसर का किरदार निभाया था और मूवी में उनके ‘कांटा लगा’ गाने को रिक्रिएट भी किया गया था। शेफाली का ये किरदार काफी फेमस हुआ था। वहीं एक्ट्रेस को ‘बिग बॉस 13’ में भी देखा गया था। इस शो में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस के निधन पर अब सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। अली गोनी, राजीव अदातिया और अन्य सेलेब्स ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है और इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए बताया कि उन्हें इस खबर पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो पाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस ने अपने पति और फुटबॉल प्लेयर की सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीरें, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

First published on: Jun 28, 2025 06:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola