---विज्ञापन---

SONAKSHI-ZAHEER की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती होने का क्या है सच, शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद तोड़ी चुप्पी

Shatrughan Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के तुरंत बाद शत्रुघ्न सिन्हा के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा था कि उनकी सर्जरी हुई है और अब एक्टर ने खुद अपने हॉस्पिटल रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और उनके पीछे का सच बताया है।

shatrughan sinha
shatrughan sinha

Shatrughan Sinha: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पहले अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी और फिर अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की शादी के 5 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। जब वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तब से उनकी हेल्थ को लेकर तमाम अफवाहें फैल रही हैं, ऐसे में अब एक्टर ने खुद को लेकर चल रही सभी स्वास्थ्य अफवाहों पर फुल स्पॉट लगा दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने की असली वजह का भी खुलासा किया है और सोनाक्षी की शादी पर भी बात की।

हॉस्पिटल में एडमिट क्यों हुए शत्रुघ्न सिन्हा?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने उनको लेकर फैल रही फर्जी खबरों का सच बताते हुए कहा, ‘अरे भाई, मेरी सर्जरी हुई और मुझे खुद नहीं मालूम?’ दरअसल, एक्टर के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी सर्जरी हुई है। इसके अलावा एक्टर ने आगे बताया कि वो क्यों अस्पताल में भर्ती हुए थे, उन्होंने कहा, ‘मैं महज हर साल होने वाले रूटीन फुल-बॉडी चेकअप के लिए हॉस्पिटल गया था। मैं पिछले तीन महीने से चुनाव प्रचार के लिए लगातार यात्रा कर रहा था और उसके बाद मेरी बेटी की शादी हो गई। अब मैं पहले की तरह यंग तो नहीं रहा हूं, जो तीन शिफ्ट करने के बाद भी रातभर पार्टी कर सके।’

लोगों को एक्टर ने दी सलाह 

शत्रुघ्न सिन्हा ने बात करते हुए आगे कहा कि  मैं 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को सलाह देता हूं कि उन्हें हर साल अपना फुल-बॉडी चेकअप कराना चाहिए। सब कुछ ठीक रहा। मेरी बेटी सोनाक्षी आज खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही है और जो उसकी शादी से खुश नहीं है। उनके लिए कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद सिन्हा परिवार को पटना से धमकी मिली थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।

हनीमून मना रहे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी  और अब कपल अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहा है। कपल ने अपने हनीमून की झलक फैंस के साथ शेयर की थी, सोनाक्षी और जहीर ने पूल से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल  मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और लोगों ने उन पर काफी प्यार भी बरसाया था।

यह भी पढ़ें: SONAKSHI-ZAHEER का ‘हनीमून पीरियड’ शुरू, पूल से कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

First published on: Jul 03, 2024 09:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.