---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘Shaitaan’ का चला काला जादू, तीसरे दिन नोटो की आई सुनामी

Shaitaan Box Office Collection Day 3: आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म शैतान की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है, अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो बहुत शानदार है।

Shaitaan Box Office Collection
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Shaitaan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आते ही धमाल मचा देती हैं। कॉमेडी रोल हों या एक्शन हर किसी रोल में वो फिट बैठते हैं। अब एक्टर हॉरर मूवी में नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया है। आर माधवन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका स्टारर शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। मच अवेटेड फिल्म ने 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। मूवी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म का अब 3 दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं की तीसरे दिन का कलेक्शन कैसा रहा।

तीसरे दिन आई सुनामी

गुजराती मूवी ‘वश’ का रीमेक है अजय देवगन की ‘शैतान’ की कमाई पीक पर है। हर दिन फिल्म की कमाई एक नया रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। डायरेक्टर विकास बहल की शैतान को लेकर किसी को उम्मीद नहीं थी की वो इतनी अच्छी कमाई करेगी। अब कमाई की बात करें तो सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने तीसरे दिन

अजय देवगन की इस फिल्म ने तोड़ा भोला का रिकॉर्ड

अजय देवगन शैतान ने उन्हीं की फिल्म भोला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, 30 मार्च 2023 को रिलीज हुई भोला ने रिलीज के तीसरे दिन 30.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि शैतान ने तीसरे दिन 20 करोड़ की कमाई की है।  अब टोटल कलेक्शन 55 .50 करोड़ हो गया है।

इन फिल्मों को पछाड़ बढ़ी आगे

शैतान ने इन हिट फिल्मों को पछाड़ रेस में आगे निकल गई है। शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने तीसरे दिन 26.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। कैटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस ने तीसरे दिन तक 10.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। यामी गौतम की आर्टिकल 375 ने तीसरे दिन तक कुल 20.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अजय देवगन की शैतान ने इन सभी को पछाड़ बढ़त हासिल कर ली है।

कुछ ऐसी है शैतान की कहानी

बात फिल्म की कहानी की करें तो इसमें पूरी कहानी अजय देवगन के इर्द गिर्द घूमती है। अजय के परिवार को छुट्टियों में एक रहस्यमय अजनबी इंसान द्वारा परेशान किया जाता है। फिल्म में आर माधवन ने शैतान बन विलेन का रोल निभाया है। अजय की फैमिली एक फार्म हाउस में छुट्टियां मनाने जाती है। वहीं एक दिन फार्म हाउस में एक अनजान इंसान आ जाता है, जो उनकी बेटी को अपने वश में कर लेता है।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर की भीड़ में’Oppenheimer’ निकली आगे

First published on: Mar 11, 2024 07:28 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.