Shahid Kapoor On Deva: शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मूवी में वो पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनको इससे पहले फैंस ने कभी नहीं देखा है। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद ने पुलिस यूनिफॉर्म जरूर पहनी थी, लेकिन रियल कॉप वो इस फिल्म में ही बने नजर आने वाले हैं। 'देवा' के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है। हाल ही में इंटरव्यू में लंबे समय बाद शाहिद ने 'देवा' को क्यों साइन की? इसके अलावा 'देवा' की स्किप्ट पढ़कर उनका पहला रिएक्शन क्या था?
शाहिद ने 'देवा' के लिए क्यों कहा हां?
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हमेशा अपने किरदारों के साथ चेंज करते रहते हैं, उनकी पिछली फिल्मों को देखकर यही कहा जा सकता है। 'पद्मावत', 'कबीर सिंह', 'जर्सी' से लेकर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में हर फिल्म में शाहिद का रोल अलग-अलग रहा है अब वो 'देवा' में सख्त पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले हैं। ऐसें में हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद से सवाल पूछा गया कि आखिर स्क्रिप्ट में ऐसा क्या था जिसने शाहिद को इसे अपनी अगली फिल्म के रूप में लेने के लिए राजी कर लिया?
'देवा' की स्किप्ट पढ़कर शाहिद का रिएक्शन?
'टाइम्स नाऊ' की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर से जब इस बारे में पूछा गया, तो शाहिद ने बताया कि जब डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने पहली बार उनसे बात की थी, तो उन्होंने बस एक आइडिया उनके साथ शेयर किया था। हालांकि 'देवा' का थ्रिलर पार्ट मुझे रियल में इंटरेस्टिंग लगा था। इसके अलावा शाहिद ने यह भी बताया कि इस फिल्म को साइन करने असली कारण क्या था, जिससे वो इंप्रेस हुए थे।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.