---विज्ञापन---

अफेयर, MMS लीक और स्मोकिंग,कई बार विवादों से घिरे शाहिद कपूर, मीरा ने बदली जिंदगी

Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर का आज बर्थडे है, तो इस खास दिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ स्पेशल बातें बताने जा रहे हैं।  

Shahid Kapoor Birthday
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो एक्टर हिट हैं ही, पर्सनल लाइफ को लेकर भी वो चर्चाओं में रहते हैं। शाहिद कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, उनकी फिल्में फैंस के दिल के करीब होती है। चाहे कॉमेडी वाला किरदार हो या फिर सीरियस किरदार हर किसी में वो फिट बैठते हैं। एक्टर का आज बर्थडे है। बेशक वो एक स्टारकिड हैं लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वहीं अपने अफेयर से लेकर शादी तक में भी वो काफी पॉपुलर रहे हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं।

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की करियर की शुरुआत

अपने डांस और एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर के पिता का नाम पंकज कपूर और मां का नाम नीलिमा अजीम है जो फेमस स्टार रहे हैं। आज भी पंकज कपूर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। स्टार किड होने के बाद भी उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी।

पहली फिल्म रही हिट

शाहिद कपूर एक अच्छे डांसर हैं, वहीं वो बेहतरीन एक्टर भी हैं। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म  ‘इश्क विश्क’ से की थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।

ये फिल्म साल 2003 में आई थी जिसमें उनकी मां नीलिमा अजीम भी थीं। वहीं एक्टर के अपोजिट अमृता राव नजर आईं थी, दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई।

करीना कपूर संग हुआ था MMS लीक

शाहिद कपूर के अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। सबसे पहले एक्टर का नाम करीना कपूर के साथ जुड़ा। उनके इश्क के चर्चे गली-गली फैले हुए थे। यही नहीं उनका एक 20 सेकेंड का एमएमएस सोशल मीडिया पर लीक भी हो गया था। इसी वीडियो में बेबो कपड़े चेंज कर रहीं थी तो शाहिद उन्हें किस कर रहे थे। इस वीडियो ने दोनों खानदानों की इज्जत की धज्जियां उड़ा दी थी।

इन हसीनाओं संग रहा शाहिद का अफेयर

शाहिद कपूर बड़े ही दिल फेक किस्म के इंसान रह चुके हैं। एक्टर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। आपको बता दें कि एक नहीं बल्कि 7 हसीनाओं संग शाहिद इश्क लड़ा चुके हैं।

इस लिस्ट में ऋषिता भट्ट, अमृता राव, विद्या बालन, सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा तक के नाम शामिल हैं। सानिया मिर्जा संग तो उनका एक प्राइवेट वीडियो भी सामने आया था।

12 साल छोटी लड़की संग रचाई शादी

कई अफेयर होने के बाद एक्टर ने फाइनली शादी करने का फैसला किया और अपने से 12 साल छोटी दिल्ली वाली हसीना को अपना हमसफर चुन लिया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मीरा राजपूत की जिनसे शाहिद राधा स्वामी सत्संग में मिले थे। पहली ही नजर में शाहिद को मीरा पसंद आ गई और साल 2015 में उन्होंने मीरा संग शादी कर ली है। अब दोनों दो प्यारे बच्चों के पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें: शादी करने के लिए हिंदू से बनीं मुस्लिम

First published on: Feb 25, 2024 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.