Wednesday, 18 February, 2026

---विज्ञापन---

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां, दूसरी बार पिता बने सचिन मीणा

Seema Haider: पाकिस्तान से आई सचिन की सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. मंगलवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. ये सीमा की छठी संतान है.

Seema Haider

Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं. सीमा एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. मंगलवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. इस खुशखबरी ने सचिन से सचिन का घर खुशियों से भर उठा. उनके परिवार में जश्न का माहौल है. डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर में खुशियां मनाई जा रही हैं. इस बेटे को जन्म देने के बाद सीमा हैदर अब छह बच्चों की मां बन गई हैं. इससे पहले भारत में उन्होंने 18 मार्च 2025 को एक बेटी को जन्म दिया था. इसी तरह अब सचिन दूसरी बार पिता बन गए हैं.

पाकिस्तान से आई थीं सीमा

बता दें सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं और अब यहीं भारत में सचिन मीणा के साथ रहती हैं. उनके परिवार की बात करें तो उनके चार बच्चे पहले पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि दो बच्चे- एक बेटी और अब एक बेटा सचिन मीणा के साथ उनके हैं. हाल ही में हुए बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. सीमा मुलाकात सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ. बाद में सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा में रहने लगीं. दोनों की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया स्टार हैं सीमा-सचिन

भारत आने के बाद सीमा हैदर से कई जांच एजेंसियों ने पूछताछ भी की थी और कानूनी प्रक्रियाएं चलीं. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वो अब अपने दूसरे पति सचिन और बच्चों के साथ आराम से जिंदगी काट रही हैं. सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों की वीडियोज जमकर वायरल होती हैं. आए सीमा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फॉलोइंग है.

First published on: Feb 17, 2026 11:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.