Sanjay Leela Bhansali Bajirao Mastani was Announced in 1970: संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हिस्टॉरिकल रोमांस ड्रामा बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए। साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी थीं। 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम और उनकी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन क्या आप जानते हैं 2015 में रिलीज होने से पहले यह फिल्म 1970 में भी अनाउंस हुई थी। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
मनमोहन देसाई ने की थी घोषणा
संजय लीला भंसाली से पहले 1970 में मनमोहन देसाई ने बाजीराव मस्तानी टाइटल से ही बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी और उन्होंने इसमें राजेश खन्ना और हेमा मालिनी को साइन किया था। फिल्म के पोस्टर भी जारी किए गए लेकिन फिल्म का पहला सीन शूट होने से पहले ही किसी वजह से इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया।
यह पोस्टर अब विंटेज कलेक्शन का है हिस्सा
आपको बता दें, इस फिल्म के पोस्टर जो कि 1970 में छपे थे, अब विंटर विंटेज कलेक्शन का हिस्सा है जिसमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को फिल्म का संगीत तैयार करना था और आनंद बक्शी को गीतकार के रूप में साइन किया गया था। फिल्म के डायलॉग कादर खान को लिखने थे और पोस्टर में राजेश और हेमा को ‘आज के सितारे, कल के स्टार’ क्रॉस्ड प्रेमी के रूप में प्रमोट किया गया था।
2015 में आई बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी जिसमें रणबीर, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा थे। ये फिल्म 145 करोड़ के बजट में यह बनी थी और इसने देश भर में 263 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि 362 करोड़ रुपए की दुनिया भर में कमाई की थी। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को निर्देशन सहित 7 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे।
इस फिल्म में तन्वी आजमी, मिलिंद सोमन, महेश मांजरेकर, आदित्य पंचोली, रजा मुराद और वैभव तत्ववादी ने भी सहायक भूमिकाएं निभाईं थीं।
ये भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में जाह्नवी कपूर की तस्वीरें आ गईं थी एडल्ट साइट पर, स्कूल में मिला ऐसा रिएक्शन!