Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से ‘खुला’ ले लिया है, जिसकी वजह से लाइमलाइट में बनी हुई है। इसके बाद उनके पति शोएब ने तीसरी बार निकाह कर लिया है। शोएब ने अपने एक्स अकाउंट पर शादी की रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर वेडिंग की जानकारी दी थी। इस शादी के बाद से शोएब मलिक को लेकर काफी बातें हो रही हैं। इसके बाद सानिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जो काफी खास है।
यह भी पढ़े:दोबारा शादी रचाएंगी Sania Mirza! शोएब और सना की मैरिड लाइफ को लेकर हुई भविष्यवाणी
सानिया मिर्जा का शादी के बाद पहली पोस्ट
शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद फैंस सानिया मिर्जा के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सानिया ने इंटरनेट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस तस्वीर में वो मिरर की तरफ देखती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रिफ्लेक्ट”। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है। सानिया मिर्जा की इस पोस्ट पर फैंस ने अपना अपना रिएक्शन दिया है।
फैंस ने लुटाया प्यार
सानिया मिर्जा की लेटेस्ट तस्वीर आते ही फैंस की चिंता खत्म हो गई है। टेनिस खिलाड़ी की पोस्ट पर फैंस सपोर्ट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर फिल्मी जगत की जानी मानी फिल्म डायरेक्टर फराह खान कुंदर ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि,’प्रतिबिंब बहुत अच्छा लग रहा है, आप बेहतर दिख रही हैं’। वहीं, एक यूजर ने लिखा ‘सो ब्यूटीफुल’। एक अन्य यूजर्स ने लिखा,’ब्यूटी विथ द ब्रेन एंड वेरी गोर्जियस प्लेयर इन द वर्ल्ड’। वहीं,कई यूजर्स सानिया मिर्जा की हिम्मत की तारीफ करते दिखे।