Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

Salim Khan Health Update: ICU में सलीम खान, देर रात हॉस्पिटल में सेलेब्स का तांता, कैसी है सलमान खान के पापा की तबीयत?

Salim Khan Health Update: Salim Khan Health Updates: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को आज सुबह लीलावती अस्पताल में एडमिट करवाया गया. यहां वो ICU में एडमिट हैं. ऐसे में उनसे मिलने सलमान खान समेत पूरा खान परिवार पहुंचता हुए नजर आ रहा हैं. देर कई सेलेब्स भी उन्हें देखने पहुंच रहे हैं.

Salim Khan Health Update: सुपरस्टार सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को आज सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया है. ऐसे में हर कोई उनकी तबीयत को लेकर परेशान है. उनसे मिलने उनके परिवार के सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें फिल्मी दुनिया के सितारें लगातार लीलावती अस्पताल पहुंचते नजर आ रहे हैं.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सलीम खान अस्पताल में 17 फरवरी की सुबह एडमिट हुए हैं. यहां उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू (ICU) में रखा गया है, जिसके चलते अस्पताल में सलीम खान की बेटी अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोते अयान अग्निहोत्री भी मशहूर स्क्रीनराइटर से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. सलीम खान की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान के पति, एक्टर आयुष शर्मा को भी हॉस्पिटल में देखा गया है. उन्हें देखने लगातार फिल्मी दुनिया के सितारे पहुंच रहे हैं.

---विज्ञापन---

बता दें लीलावती अस्पताल में सलीम खान को देखने पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है. वहीं दिग्गज राइटर की पहली पत्नी सलमा खान को भी अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया.

सुबह से लगातार बॉलीवुड सितारों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आते देखा जा रहा है. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं.

डॉक्टर ने बताई सलीम खान की हालत

सलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ये सच है कि मिस्टर सलीम खान जो खुद एक आइकन हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है. उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया गया और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है. हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे. वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.


First published on: Feb 17, 2026 10:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.