---विज्ञापन---

सलमान खान और सानिया मिर्जा, क्यों अक्सर इंवेट्स पर साथ आते हैं नजर? जानें, असल वजह!

Sania Mirza and Salman Khan Relationship: जानें, आखिर क्यों सानिया मिर्जा और सलमान खान एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं? क्यों वे अक्सर कई इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। क्यों एक-दूसरे को खास मौकों पर इंवाइट करते हैं? असल वजह जान चौंक जाएंगे आप!

sania mirza and salman khan relationship
sania mirza and salman khan relationship

Sania Mirza and Salman Khan Relationship: पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा निजी जिंदगी के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आजकल वे इंडियन स्टार बॉलर मोहम्मद शमी के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों ही अपने पार्टनर से अलग हो चुके हैं। सानिया मिर्जा जहां अपने पूर्व पति और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग हो चुकी हैं, वहीं मोहम्मद शमी हसीन जहां से अलग हो चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ सानिया मिर्जा को देखा गया। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि सलमान खान और सानिया मिर्जा जो अक्सर साथ नजर आते हैं, दोनों का क्या रिश्ता है। आइए जानते हैं।

करीबी रिश्ता है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का सानिया मिर्जा से करीबी रिश्ता है, इस बारे में खुद सानिया मिर्जा कई बार पब्लिकली एक्सेप्ट कर चुकी हैं। एक ओर जहां सानिया मिर्जा के तलाक के बाद मोहम्मद शमी के साथ अफेयर और शादी की चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी ओर सलमान खान के साथ उनका क्या रिश्ता है, इस पर भी खूब बातें बना रही हैं। कैसे सलमान खान सानिया मिर्जा के करीब हैं, लोग ये बातें जानने के इच्छुक हैं।

मानते हैं फैमिली

सलमान खान सानिया मिर्जा को अपना परिवार मानते हैं और उन्हें अपने घर पर इंवाइट भी करते रहते हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के परिवार से भी सानिया मिर्जा की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और वे अक्सर उनके साथ बेहद खुश नजर आती हैं। ये दोनों ही फैमिली फ्रेंड हैं।

बुक लॉन्च का बने हिस्सा

आपको बता दें, जब सानिया मिर्जा की बुक लॉन्च होनी थी, तो उसे सलमान खान ने बहुत सपोर्ट किया था। यहां तक की सलमान खान खुद बुक लॉन्च पर आए थे और सानिया के साथ बुक लांचिंग की कई तस्वीरें खिंचवाईं थीं।

बुलाया था शादी में

सानिया मिर्जा को सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी में स्पेशल इंवाइट भेजा था और सानिया मिर्जा शादी में शरीक हुईं थीं।

दुबई में की थी मुलाकात

इतना ही नहीं, जब सलमान खान दुबई में थे तो उन्होंने वक्त निकालकर सानिया मिर्जा से मुलाकात की थी और उनके बेटे के साथ भी अपनी तस्वीर खिंचवाई थी और सानिया की बहन के साथ भी उन्होंने दुबई में ही मुलाकात की थी। इस वीडियो में सानिया की बहन अनम मिर्जा हैं, जिसमें सलमान, सानिया के बेटे इजहान भी नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने सानिया को बिग बॉस के मंच पर भी बुलाया था। सानिया ने कई बार सलमान खान के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात की है और बताया है कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं।

ये भी पढ़ें: क्लीनिक के चक्कर काट रही हैं ऐश्वर्या राय, पैपराजी के कैमरे में हुई स्पॉट, हो सकती है सर्जरी! 

First published on: Jun 27, 2024 09:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.