फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए ये आरोप अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस खुलासे के बाद एक्टर बख्तियार ईरानी ने नवीना की नीयत और बयान की टाइमिंग पर सवाल उठाए, जिस पर एक्ट्रेस ने भी तीखा पलटवार किया है। मामला सोशल मीडिया पर गरमा गया है और अब विक्टिम ब्लेमिंग बनाम महिला सुरक्षा की बहस फिर से तेज हो गई है। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में...
नवीना बोले ने क्या आरोप लगाए?
नवीना बोले ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। नवीना का दावा है कि यह घटना साल 2006 की है, जब वह फिल्म हे बेबी के सिलसिले में साजिद खान से मिली थीं। उन्होंने बताया कि एक प्रोफेशनल मीटिंग के लिए उन्हें साजिद ने अपने घर बुलाया था और वहां उन्हें कैमरे के सामने कपड़े उतारने को कहा गया था, जिससे वह असहज और अनसेफ फील करने लगी थीं।
बख्तियार ईरानी ने नवीना पर उठाए सवाल
एक्टर बख्तियार ईरानी ने नवीना के द्वारा लगाए गए आरोप के खुलासे पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने लिखा, "मीटिंग ऑफिस या पब्लिक प्लेस पर होती है, घर पर क्यों गईं? और इतने साल बाद अब क्यों बोल रही हैं?" बख्तियार ने आगे कहा कि महिलाओं को खुद को आसान टारगेट बताना बंद करना चाहिए और अगर कुछ गलत हुआ था तो उसी समय सामने आना चाहिए था।
नवीना बोले ने बख्तियार को दिया करारा जवाब
बख्तियार के सवालों का जवाब देते हुए नवीना बोले ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, "दुख की बात है कि आप, जो खुद इंडस्ट्री से हैं, मेरी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। मैं ये सोचकर गई थी कि वह ऑफिस होगा, लेकिन वह उनका घर निकला और मुझे आप जैसे इंसान को सफाई देने की कोई जरूरत नहीं।"
इसी के साथ नवीना ने यह भी साफ किया कि उन्होंने मीडिया को बुलाकर यह बयान नहीं दिया बल्कि एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसका उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "मैं अपनी सच्चाई पर कायम हूं। सही बात कहना कभी गलत नहीं होता। विक्टिम को दोष देना बंद करें।"
यह भी पढ़ें: Tushar Ghadigaonkar Death की वजह आई सामने, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.