Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan Attack: 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी, बांग्लादेशी होने का शक

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी बांग्लादेशी है जिसके सबूत पुलिस जुटाने में लगी हुई है।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Attack:
Saif Ali Khan Attack:

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुबंई पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की 14 दिनों की कस्टडी की मांग की थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने शक जताया है कि आरोपी बांग्लादेशी है।

कोर्ट में आरोपी की पहचान कराई गई

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने आरोपी से उसका नाम पूछा। आरोपी ने अपना नाम बताया, जिसके बाद कोर्ट ने उसका चेहरा दिखाने आदेश दे दिया है। कोर्ट ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करानी है। इस पर आरोपी ने “नहीं” में जवाब दिया।

---विज्ञापन---

बांग्लादेश अवैध रूप से भारत आया घुसपैठिया

पुलिस जांच में शक जताया जा रहा है कि बांग्लादेश से छिपे रास्तों से भारत में घुसकर आया है। अब यह जांच की जा रही है कि उसे भारत में आने में किसने मदद की है। इसके अलावा,भारत में उसकी पहचान के और कौन लोग मौजूद हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने 14 दिन की कस्टडी मांगी

आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की 14 दिनों की कस्टडी की भी मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए अभी कई और सबूत जुटाने बाकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Bigg Boss 18 के टॉप 2 और बॉटम 2 कौन? जानें कारण

सबूत की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस को हमले की जगह से एक चाकू के बचे हुए टुकड़े के बरामद किया है जिसे आरोपी ने कथित तौर पर हमले के दौरान इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, लीलावती अस्पताल से सैफ अली खान के शरीर से निकला चाकू भी पुलिस के पास मौजूद है। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू तीन टुकड़ों में टूट गया था। पुलिस के पास दो टुकड़े मौजूद हैं, जबकि एक टुकड़े की अभी भी तलाश की जा रही है। सैफ पर किए गए हमले के दौरान आरोपी ने जो कपड़े पहने थे वो छिपा दिए गए हैं। पुलिस उन कपड़ो की भी तलाश में जुटी हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: कौन है शफीकुल इस्लाम? पहले भी इस मकसद से आ चुका है Saif Ali Khan के घर

First published on: Jan 19, 2025 02:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola