---विज्ञापन---

Ronit Roy ने दूसरी बार लिए सात फेरे, सरेआम किया लिपलॉक, 16 साल का बेटा बना बाराती

Ronit Roy Renewed His Wedding: मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस से दोबारा शादी की है। 58 साल के एक्टर ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह के खास मौके पर दोबारा सात फेरे लिए हैं। शादी का वीडियो रोनित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ […]

Ronit Roy wife neelam On 20th anniversary
Ronit Roy wife neelam On 20th anniversary

Ronit Roy Renewed His Wedding: मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस से दोबारा शादी की है। 58 साल के एक्टर ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह के खास मौके पर दोबारा सात फेरे लिए हैं। शादी का वीडियो रोनित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर अपनी पत्नी संग मंडप में लिपलॉक करते नजर आए।

16 साल का बेटा बना बाराती

शादी के इस खूबसूरत वीडियो को रोनित ने अपने शेयर करते हुए रोमांटिक सा कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा, ”दूसरी बार तो क्या, हजारों बार ब्याह तुझसे करूंगा! 20वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं माई लव।” इस खूबसूरत लम्हें के साक्षी उनका 16 साल का बेटे अगस्त्य बोस बने। मम्मी-पापा की इस दूसरी शादी को उन्होंने जमकर एजॉय किया।

यहां देखें वीडियो:

इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस ने दी शादी की बधाई

रोनित रॉय की शादी का वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। एक्टर के फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं। यूजर्स कपल को शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है। इस खूबसूरत मौके पर रोनित सफेद कलर के कुर्ते-पैजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी लाल जोड़े में बेहद खूसबरत लगीं।

यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan की नई बेगम शूरा की मलाइका अरोड़ा से हो रही तुलना, ट्रोल्स बोले- ये तो 10 गुना ज्यादा….

20 साल बाद भी दिखा रोमांस, किया लिपलॉक

बता दें कि रोनित रॉय और नीलम की शादी को 20 साल हो गए हैं। इस सफर को और शानदार बनाने के लिए 20वीं शादी की सालगिरह पर दोनों ने दोबारा शादी रचाई है। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते भी दिखाई दिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो रोनित आखिरी बार टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आए थे।

First published on: Dec 25, 2023 07:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.