क्या BTS फिर से वापसी के लिए तैयार है। दरअसल, फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं जब ग्रुप लीडर RM ने अपने इंस्टाग्राम बायो में अचानक बदलाव किया। मिलिट्री से छुट्टी मिलने से ठीक पहले इस अपडेट से BTS की वापसी होने की उम्मीद जताई जा रही है। HYBE बिल्डिंग पर "We Are Back" का मैसेज और सोशल मीडिया पर फैन्स की एक्साइटमेंट इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि 'किंग्स' वापसी के लिए तैयार है।
इंस्टाग्राम बायो में क्या किया बदलाव?
आरएम ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने इस अपडेट के पीछे की वजह नहीं रिवील की है। लेकिन फैन्स का मानना है कि यह अकाउंट उनकी मिलिटरी सर्विस के मोमेंट्स को दिखाने के लिए किया गया था। खास बात यह है कि इस अकाउंट की आखिरी पोस्ट दिसंबर 2024 की है। अब जब बायो अपडेट हुआ है, तो ARMY इसे "सॉफ्ट कमबैक" के संकेत माने जा रहे हैं।
HYBE बिल्डिंग BTS के लिए मिला कौन सा मैसेज?
9 जून को HYBE बिल्डिंग पर एक स्पेशल सीन देखा गया। वहां BTS और ARMY का ऑफिशियल लोगो और एक खास संदेश "We Are Back" (हम वापस आ गए हैं) लिखा गया। इस विजुअल ने फैंस के जोश को और बढ़ा दिया और इस बात को और पुख्ता कर दिया कि BTS की वापसी में अब ज्यादा देरी नहीं है।
जिन, जे-होप लौट चुके, बाकी जल्द लौटने वाले
जिन और जे-होप पहले ही अपनी सर्विस पूरी कर चुके हैं और अपने पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अब RM और V (किम तेह्युंग) को 10 जून को छुट्टी दी जाएगी, जबकि जिमिन और जुंगकुक 11 जून को वापस आएंगे। सुगा की छुट्टी 21 जून 2025 को होगी। ऐसे में यह पूरा महीना ARMY के लिए बेहद खास बनने वाला है।
यह भी पढ़ें: Akhil Akkineni-Zainab Reception में पहुंचे साउथ सुपरस्टार्स, हैदराबाद में सजी सेलिब्रिटीज की महफिल
फैंस ने दिए रिएक्शन
बायो अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, "लगता है बैग पैक हो चुके हैं।" वहीं दूसरे ने कहा, "दुनिया के सामने सिर्फ वो और उसकी साइकिल है।" इस तरह के इमोशनल और एक्साइटेड रिएक्शन्स से ये साफ है कि BTS की वापसी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। RM के इंस्टा बायो अपडेट और HYBE की बिल्डिंग लाइट्स से यह तय माना जा रहा है कि BTS की मोस्टअवेटेड वापसी अब बहुत करीब है। यह सिर्फ एक इंस्टाग्राम अपडेट नहीं, बल्कि BTS का नया चैप्टर भी शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Wedding Anniversary पर नयनतारा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कपल की अनदेखी तस्वीरें वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.