रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी अपडेट भी देती रहती है। राशा ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है कि अब उनकी फैमिली बड़ी हो गई है। राशा थडानी ने अपने परिवार में दो नए मेंबर्स का स्वागत किया है और उनसे अपने फैंस को भी मिलवाया है। राशा थडानी की लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो शेरा और बगीरा के साथ नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Blue Bloods फेम डेविन हरजेस का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस
राशा थडानी की लेटेस्ट पोस्ट
राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है,पहली फोटो में स्टारकिड ने अपने हाथों में दो बल्लियों के बच्चों को गोद में पकड़ा हुआ है, जिनका नाम शेरा और बगीरा है। राशा ने इन दोनों को गोद लिया है और वो उनकी फैमिली का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इन दोनों की कुछ और फोटोज भी साझा की हैं और कैप्शन में लिखा, 'शेर और बगीरा- हमारा परिवार बढ़ता जा रहा है।'
एनिमल लवर्स हैं राशा थडानी
राशा थडानी अब अपने घर दो बिल्लियों के बच्चों को लेकर आ गई हैं, जबकि उनके पास पहले से एक पेड़ डॉग है। लगता है राशा को जानवरों से बहुत प्यार है और इसी वजह से उनको अक्सर अपनी मां के साथ जंगल सफारी का मजा लेती भी नजर आती हैं। राशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है, लेकिन वो फिल्म कुछ खास असर नहीं दिखा पाई।
डांस से बटोरी लाइमलाइट
रवीना की बेटी राशा ने फिल्म आजाद से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अमन देवगन लीड रोल में थे। राशा और अमन की जोड़ी को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। मगर इस फिल्म में राशा ने अपने एक डांस नंबर से लोगों का सारा ध्यान खींच लिया था। राशा के डांस मूव्स हर किसी को पसंद आए थे और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.