---विज्ञापन---

‘बुरी नजर वाले..’ दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों को रणवीर सिंह ने दिया करारा जवाब

Deepika Padukone Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को 5 महीने पूरे हो चुके हैं और अब उनका बेबी बंप भी साफ नजर आने लगा है। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने इंस्टा स्टोरी के जरिए ट्रोलर्स की बोलती बंद की है, जो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को ही फेक बता रहे थे।

deepika ranveer
दीपिका-रणवीर

Deepika Padukone Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को 5 महीने हो चुके हैं और अब उनका बेबी बंप भी साफ नजर आने लगा है। दीपिका के बेबी बंप के साथ-साथ उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी हर किसी का ध्यान खींच रहा है, ऐसे में उनके लविंग पतिदेव रणवीर सिंह ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जो एक्ट्रेस के बेबी बंप को फेक बता रहे थे। रणवीर सिंह हमेशा ही अपनी लेडी लव दीपिका पर प्यार लुटाते नजर आते हैं और अब एक बार उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए नेटिजन्स की भी बोलती बंद कर दी है। दीपिका पादुकोण की येलो आउटफिट में फोटोज और वीडियोज कल से ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

रणवीर सिंह का करारा जवाब

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वोट करने पहुंचे थे, तब एक्ट्रेस के बेबी बंप को लोगों ने फेक बताते हुए कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ऐसे में अब फाइनली रणवीर सिंह ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और अपनी इंस्टास्टोरी पर दीपिका की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’। इस तरह रणवीर ने सीधे तौर पर उन लोगों जवाब दिया है, जो दीपिका के बेबी बंप को फेक बता रहे थे।

प्रेग्नेंट बीवी पर लुटाया प्यार

इतना ही इसके अलावा एक्टर ने दो और इंस्टा स्टोरी पर अपनी बीवी पर प्यार बरसाया है। पहली फोटो में मुस्कुराते हुए जेब में हाथ डाले हुए नीचे देख रही हैं, इस फोटो पर रणवीर ने लिखा, ‘माई सनशाइन’। दूसरी फोटो में दीपिका बैठी हुई हैं और सामने देख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘उफ्फ! मैं क्या करूं मर जाऊं।’ वैसा ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, रणवीर हमेशा ही ऐसे ही दीपिका पर अपना प्यार बरसाते हैं।

सितंबर में होगी डिलीवरी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सितंबर में बेबी आने की घोषणा की थी। तभी से दोनों के फैंस उनके बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण बीते दिन एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां वो पीले रंग की खूबसूरत फुललेंथ ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। दीपिका की तस्वीरों और वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

यह भी पढ़ें: 10 साल बड़ा एक्टर जबरन करता रहा किस, बेहोश हो गईं रेखा तब जाकर डायरेक्टर ने बोला कट

 

First published on: May 25, 2024 07:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.