---विज्ञापन---

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का हुआ निधन

Ramoji Rao Death: मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन सभी हैरान हो गए हैं। दरअसल फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है।

Ramoji Rao

Ramoji Rao Death: सुबह-सुबह एक बुरी खबर आई है। रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन श्री रामोजी राव (Ramoji Rao) का अचानक निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका 5 महीने से इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण 5 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब दुखद सूचना सामने आई है कि आज सुबह शनिवार 8 जून को सुबह 4:50 बजे रामोजी राव ने अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है।

कैसे हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामोजी राव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी हो रहा था। लेकिन 5 जून को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। हालांकि वो डॉक्टरों की निगरानी में थे लेकिन रिकवरी नहीं हो रही थी। लेकिन आज सुबह 8 जून शनिवार को वो जिंदगी की जंग हार गए और 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

कैंसर को दी थी मात

रामोजी राव फिल्म सिटी के संस्थापक थे। उन्हें मीडिया बैरन और फिल्म मुगल कहा जाता था। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सालों पहले उन्हें कोलन कैंसर हो गया था। लेकिन उन्होंने कैंसर को मात दी और जिंदगी और मौत की जंग में जिंदगी को गले लगाया। मगर अब वो हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए।

फेमस रामोजी राव का गरीबी में बीता था बचपन

रामोजी राव वो नाम है जो मनोरंजन जगत की आन बान और शान कहलाता है। उन्होंने अपने बलबूते पर अपनी ये पहचान बनाई। रामोजी का जन्म 16 नवंबर साल 1936 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वो एक किसान परिवार में जन्में थे, जहां गरीबी के साथ और भी कई सारी समस्याएं थीं। ऐसे में रामोजी का जीवन गरीबी में बीता लेकिन आज वो अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर क्या बोले सितारे?

First published on: Jun 08, 2024 07:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.