---विज्ञापन---

Ram Mandir Inauguration: भगवान श्री राम की भक्ति में लीन हुईं भोजपुरी हसीना Akshara Singh, रिलीज हुआ भाव विभोर कर देने वाला ये गाना

Ram Mandir Inauguration: भगवान श्री राम के भक्तों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। भक्तों को लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार था। इन दिनों भगवान श्री राम के ऊपर कई गाने रिलीज हो […]

Akshara Singh Song on Lord Ram
अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज

Ram Mandir Inauguration: भगवान श्री राम के भक्तों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। भक्तों को लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार था। इन दिनों भगवान श्री राम के ऊपर कई गाने रिलीज हो रहे है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। ऐसे में अब भोजपूरी हसीना अक्षरा सिंह का एक नया गाना सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनका अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं….

राम की भक्ति में लीन हुईं अक्षरा सिंह (Ram Mandir Inauguration)

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली अक्षरा सिंह प्रभु श्री राम की बहुत बड़ी भक्त हैं। एक्ट्रेस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस ने सभी राम भक्तों के लिए एक गाना रिलीज किया है, जिसका नाम ‘राम सबके हैं’ है। इस गाने में अदाकारा देसी अंदाज में राम की भक्ति करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस सॉन्ग को अबतक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने साल 2024 की शानदार शुरुआत की है। एक्ट्रेस इस साल भी अपने करियर में काफी अच्छा करने वाली हैं। बता दें कि भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

यह भी पढ़ें- लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग इस जगह शादी रचाएंगी Divya Aggarwal, खुद किया खुलासा, हुईं ट्रोल

6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स

अक्षरा सिंह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती (Ram Mandir Inauguration) रहती हैं। अक्षरा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। बता दें कि अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

First published on: Jan 09, 2024 09:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.