Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘माई नेम इज नॉट खान…’ Ram Kapoor ने Farah Khan को क्यों कही ये बात? वायरल हो रहा वीडियो

राम कपूर अपने वजन कम करने के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो फराह खान को बोल रहे हैं कि माई नेम इज नॉट खान। आइए आपको भी बताते हैं राम ने फराह को ये क्यों कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर अपने वजन को कम करने की वजह से काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां कोई उनके वजन कम करने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनके फैंस उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर फराह खान को ‘माई नेम इज नॉट खान’ बोलते दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर राम कपूर ने फराह खान को ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत पर क्या बोले ‘कांटा लगा’ म्यूजिक डायरेक्टर? 3 दिन पुराना इमोशनल पोस्ट भी वायरल

---विज्ञापन---

राम कपूर के घर पहुंची फराह खान

दरअसल फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग व्लॉग के लिए फेमस हैं। वो सेलेब्स के घर जाकर कुकिंग करती नजर आती हैं। साथ ही वो सेलेब्स से फनी सवाल-जवाब भी करती हैं। हाल ही में फराह अपने कुक दिलीप के साथ राम कपूर और गौतमी कपूर के घर पहुंची। यहां उन्होंने राम और गौतमी से व्लॉग स्टाइल मुलाकात कर फैंस को एंटरटेन किया।

---विज्ञापन---

वजन कम करने के लिए की तारीफ

फराह ने व्लॉग में अपने कुक दिलीप से पूछा कि क्या वो राम को पहचानते हैं? इस पर दिलीप ने मजाकिया अंदाज में राम कपूर को टाइगर श्रॉफ बता दिया। वहीं दिलीप ने राम की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी को दीपिका पादुकोण से कंपेयर किया। जिससे हर कोई हंसने लगा। वहीं फराह खान ने राम कपूर के वजन कम करने के लिए उनकी काफी तारीफ भी की।

क्या बोले राम कपूर?

फराह ने इस दौरान राम कपूर से पूछा कि क्या वजन कम करने के बाद उन्हें काम ज्यादा मिल रहा है? इस पर राम ने कहा कि मैंने अपना वजन काम मिलने के लिए नहीं घटाया है। ये मैंने अपने लिए किया है। चाहे मैं साइज में बड़ा हूं या छोटा, मुझे काम तो मिलता ही रहता है। राम ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं कोई स्टार नहीं हूं और ना ही कभी बन सकूंगा, माई नेम इज नॉट खान। इस पर फराह ने भी मजाकिया अंदाज में मुंह बनाते हुए कहा कि तुम एक बड़े स्टार हो। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस को फराह और राम के बीच ये अंदाज काफी अच्छा लगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par के सामने नहीं टिक पा रही Maa और Kannappa, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

First published on: Jul 02, 2025 07:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola