Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala की मौत पर क्या बोले ‘कांटा लगा’ म्यूजिक डायरेक्टर? 3 दिन पुराना इमोशनल पोस्ट भी वायरल

Shefali Jariwala Demise: शेफाली जरीवाला की मौत पर 'कांटा लगा' गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है। इंटरव्यू में बातचीत करते हुए हैरी ने शेफाली के बारे में बातचीत की। वहीं उनका तीन दिन पुराना पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Shefali Jariwala Demise: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला के 27 जून को हुए अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड हो गया। उनके फैंस से लेकर फैमिली तक हर कोई अभी भी सदमे में हैं। वहीं इसी बीच उनके वायरल गाने ‘कांटा लगा’ के म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद का रिएक्शन सामने आया है। डायरेक्टर ने एएनआई से बात करते हुए शेफाली के निधन पर बात की। वहीं उनका तीन दिन पुराना एक इमोशनल पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं हैरी ने शेफाली के निधन पर रिएक्ट करते हुए क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par के सामने नहीं टिक पा रही Maa और Kannappa, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

---विज्ञापन---

क्या बोले हैरी?

एएनआई से बात करते हुए हैरी ने कहा कि ये वाकई चौंकाने वाली खबर थी। जब आप किसी को करीब से जानते हैं और उनके बारे में ऐसा कुछ सुनते हैं तो विश्वास ही नहीं हो पाता। जब मैंने ये खबर सुनी थी तो मैं इसे पचा नहीं पाया था। मैंने पूरी रात इसके कंफर्म होने का इंतजार किया। वहीं जब सुबह इस बात की आधिकारिक पुष्टि हुई तो इस खबर ने दिल को झकझोर कर रख दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

---विज्ञापन---

कई प्रोजेक्ट्स किए साथ

हैरी ने बताया कि शेफाली के साथ उनकी बहुत सी यादें जुड़ी थीं। ‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं शेफाली ने हैरी के साथ कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। हैरी ने कहा कि वो एक खुशमिजाज इंसान थीं। वहीं दूसरी ओर हैरी का तीन दिन पुराना इमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शेफाली के बारे में लिखा था।

पुराना पोस्ट भी वायरल

हैरी ने शेफाली के दो वीडियो शेयर किए। एक ‘कांटा लगा’ गाना की वीडियो और ‘एक कभी आर कभी पार’ की वीडियो है। उन्होंने इन वीडियोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘शेफाली आपके साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। आप हमेशा याद रहेंगी। आपके कहे मुताबिक आप ही एकमात्र ‘कांटा लगा गर्ल’ हैं। उस समय आपके इस गाने ने धूम मचा दी थी। आपके साथ काम करना एक अद्भुत एहसास रहा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 3 फिल्में, 3 जॉनर, 1 सुपरस्टार: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार ने मारी हैट्रिक

First published on: Jul 02, 2025 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola