Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात, कहा- आप सभी के…

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस में 17 तारीख को जेल से रिहा कर दिया गया. इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है.

RAJPAL

Rajpal Yadav: बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें इस मामले में अंतरिम जमानत मिली है, जिसके बाद 17 फ़रवरी को जेल से रिहा हो गए. इस मुश्किल घड़ी में राजपाल की मदद के लिए कई फैंस और फिल्मी सितारे आगे आए. राजपाल यादव इन दिनों अपनी भतीजी की शादी में अपने पैतृक गांव में हैं. जेल से आने के बाद राजपाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.

अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए राजपाल यादव ने अपने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है. राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद.” उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ यह मैसेज शेयर किया. ये पोस्ट 19 फरवरी को आई है, जब वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आए थे.

---विज्ञापन---

तिहाड़ में करना पड़ा सरेंडर

राजपाल यादव का ये पूरा मामले साल 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म को खुद राजपाल यादव ने डायरेक्ट किया था और इसके लिए 5 करोड़ रुपये लोन लिए थे. समय के साथ ये रकम 9 करोड़ में बदल गई और राजपाल पर चेक बाउंस का आरोप लगा. मामले में कुल राशि 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जिसमें ब्याज और पेनल्टी शामिल हैं. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोका था, लेकिन भुगतान में बार-बार चूक होने पर फरवरी के पहले हफ्ते में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया गया था.

18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने शर्त रखी कि वे 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे, जो उन्होंने तय समय पर जमा कर दिया. इसके अलावा 1 लाख रुपये का बेल बॉन्ड और एक जमानती देने की भी शर्त थी. ये जमानत 18 मार्च तक की है, जब अगली सुनवाई होगी. जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बात की और हर किसी को धन्यवाद कहा.

First published on: Feb 19, 2026 05:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.