Sumedh Mudgalkar: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर श्रीकृष्ण का रोल तो कई स्टार्स ने निभाया है, मगर टीवी सीरियल 'राधाकृष्ण' से एक्टर सुमेध मुद्गलकर को कृष्णा के रोल से घर-घर में खास पहचान मिली। आज भी उनको देखकर लोग कृष्णा कह देते हैं और यही हाल उनकी को-एक्ट्रेस मल्लिका सिंह का भी रहा, उन्होंने भी राधा के किरदार को जिस तरह से पर्दे पर उतारा लोग उनके कायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Miss World 2025 का 3 करोड़ का ताज, क्या भारत की नंदिनी गुप्ता के सिर सजेगा आज? प्राइज मनी भी जानें
रियल में हो गया था प्यार?
मल्लिका सिंह और सुमेध मुद्गलकर की जोड़ी को पर्दे पर लोगों ने सच का ही राधाकृष्ण मान लिया था, लेकिन इस जोड़ी को लेकर कई ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ये दोनों असल जिंदगी में भी राधाकृष्ण बन गए हैं, इन दोनों के प्यार हो गया है। हालांकि इसे लेकर दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक्टर सुमेध ने हालिया इंटरव्यू में अपनी को-स्टार मल्लिका संग अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है, आइए जानते हैं कि क्या सच में दोनों को प्यार हो गया था या वो सिर्फ एक अफवाह थी।
सुमेध ने बताया 'राधा' संग रिश्ते का सच
टीवी एक्टर सुमेध मुद्गलकर इन दिनों अपनी नई सीरीज 'है जुनून!' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें उन्होंने खास रोल निभाया है। इस बीच सुमेध ने सिद्धार्थ कन्नन को खास इंटरव्यू दिया। पॉडकास्ट के दौरान एक्टर सुमेध ने मल्लिका सिंह के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा, 'राधाकृष्ण में हमारी केमिस्ट्री अच्छी थी और लोगों ने उसे पसंद भी किया था। असल जिंदगी में भी हम दोनों की बॉन्डिंग अच्छी थी, लेकिन हम सिर्फ दोस्त थे।'
अफवाहों को लेकर एक्टर का कैसा रिएक्शन
टीवी के सबसे पसंदीदा कृष्ण सुमेध मुद्गलकर ने इस दौरान को-एक्ट्रेस संग डेटिंग रूमर्स को लेकर अपनी राय भी रखी। सुमेध मुद्गलकर ने कहा,' हम दोनों को लेकर कई बार खबरें आई थीं कि हम दोनों रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी कई खबरें फैली थी, लेकिन मुझे उन से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
यह भी पढ़ें: Milind Gaba बने जुड़वां बच्चों के पापा, शादी के 3 साल बाद Pria Beniwal ने बेटा-बेटी को दिया जन्म
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.