Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का आज हैदराबाद में ग्रैंड फिनाले होना वाला है। ये 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता है, जिसमें हर किसी की नजर भारत की बेटी नंदिना गु्प्ता पर टिकी है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नंदिनी गुप्ता ने टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है और अब हर देशवासी बस यही कामना कर रहा है कि क्या 8 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत की बेटी जीत पाएगी। मिस वर्ल्ड 2025 का 31 मई की शाम ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसे आप लोग लाइव देख सकते हैं। अगर नंदिनी ये खिताब जीतती हैं, तो उनके सिर पर 3 करोड़ का ताज सजेगा। इस 3 करोड़ के ताज की खासियत के बारे में चलिए आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Miss World 2025 का फिनाले आज, भारत की नंदिनी गुप्ता पर टिकीं देश की नजरें
3 करोड़ के ताज की खासियत
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले में आज रात जो मिस इंडिया बनेगी, उसके सिर पर एक बेशकीमती ताज सजेगा। इस ऐतिहासिक ताज की कीमत करीबन 3 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 18 कैरेट वाइट गोल्ड, 175.49 कैरेट के जड़े हुए नीलम और 1770 छोटे हीरे से बनाया गया है। ताज में नीला रंग शांति, समझदारी और वफादारी का प्रतीक है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मिस वर्ल्ड 2025 को मिलेगी कितनी प्राइज मनी
हर साल विश्व सुंदरी बनने वाली विजेता को ताज के साथ-साथ एक प्राइज मनी भी दी जाती है। चलिए जानते हैं कि इस साल कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है, तो इस साल मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली सुंदरी को पूरे 1.15 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर दी जाएगी। पिछले साल से इस साल ज्यादा प्राइज मनी दी जा रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कौन हैं नंदिता गुप्ता?
मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप 4 में भारत की बेटी नंदिनी गुप्ता ने अपनी जगह बनाई है और अब हर कोई उनकी जीत लिए प्रार्थना कर रहा है। नंदिनी गुप्ता के पिता किसान और बिजनेसमैन हैं । उनकी मां एक हाउसवाइफ है और बहन का नाम अनन्या गुप्ता है।। कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया 2023 बनी थीं। इसके आलावा वो मिस राजस्थान और अन्य मॉडलिंग खिताब जीत चुकी हैं। पिछले 2 साल से वो मुंबई में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने के लिए तैयारी कर रही थीं और आज रात देखना होगा कि उनकी ये मेहनत रंग लाती है और 8 साल बाद भारत की बेटी मिस वर्ल्ड का ताज पहनती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Milind Gaba बने जुड़वां बच्चों के पापा, शादी के 3 साल बाद Pria Beniwal ने बेटा-बेटी को दिया जन्म