Priyanka Chopra Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का कल 16 जून 2025 की शाम निधन हो गया है और इस खबर से एक्ट्रेस के परिवार में मातम छा गया है। मन्नारा के पिता रमन राय हांडा ने दिल्ली में आखिरी सांस ली, बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मन्नारा और उनकी बहन मिताली को इस खबर के सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर बदहवास हालत में देखा गया। मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन पर अब उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर इस दिन रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’, 22 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे R Madhavan
प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा दोनों बहनें हैं। दरअसल, मन्नारा की मम्मी प्रियंका की बुआ हैं, ऐसे में अपने फूफाजी के निधन पर एक्ट्रेस ने मन्नारा, मिताली और अपनी बुआ कामिनी को टैग करते हुए भावुक नोट शेयर किया है। प्रियंका ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आराम से रहें रमन अंकल (फूफाजी)। ओम शांति।'
मुंबई में कल होगा अंतिम संस्कार
मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा पेशे से वकील थे और उनकी शादी प्रियंका की बुआ कामिनी से हुई थी। मन्नारा चोपड़ा के पिता का कल 18 मई को मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में मन्नारा अपनी मां और बहन के साथ खड़ी हैं और उनको सहारा दे रही हैं। मन्नारा के पति का निधन के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.