---विज्ञापन---

Nick Jonas ने खोले Priyanka Chopra संग अपनी शादीशुदा जिंदगी के राज, हिंदू धर्म को लेकर कह दी बड़ी बात…

Nick Jonas Appreciate Priyanka Chopra: निक जोनस ने अपनी प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के अपने फैसले पर खुलकर बात की।

Nick Jonas Appreciate wife Priyanka Chopra
image credit: e24 edit

Nick Jonas Appreciate Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। देसी गर्ल आज सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फेमस सिंगर निक जोनस की वाइफ हैं और मालती मैरी की बेहतरीन मां भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने अपने दामाद की तारीफों पुल बांधे थे। प्रियंका और निक की उम्र के बीच 12 साल का फर्क है, लेकिन उसके बावजूद निक खुद से बड़ी एक्ट्रेस से शादी करने को अपनी खुशनसीबी मानते हैं और प्रियंका के आने के बाद उनकी लाइफ में काफी कुछ बदलाव भी आए हैं। चलिए बताते है कि निक जोनस (Nick Jonas) की लाइफ प्रियंका के आने से क्या-क्या बदलाव आया है…

प्रियंका को बताया संस्कारी पत्नी (Nick Jonas Appreciate Priyanka Chopra)

निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने जब एक-दूसरे से शादी रचाई थी। उस समय उम्र के फासले की वजह से एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया गया था। वहीं, निक के भी इंडियन लड़की से शादी करने के फैसले पर लोगों ने बहुत सवाल उठाए थे। ऐसे में एक मीडिया इंटरव्यू में निक ने पहली बार प्रियंका से शादी करने के अपने फैसले पर खुलकर बात करते हुए बताया था कि वो खुद को बहुत खुशनसीब मानते है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा जैसी संस्कारी वाइफ मिली है।

शादी के बाद आया धार्मिक बदलाव (Nick Jonas Appreciate Priyanka Chopra)

इसके अलावा निक ने यह भी खुलासा किया था कि देसी गर्ल से शादी करने के बाद उनकी लाइफ में काफी बड़ा बदलाव आया है। दरअसल, सिंगर ने बताया था कि प्रियंका से शादी के बाद ही उनकी धर्म को लेकर जागरुकता देखने को मिली है और अब उनको भी भगवान की आस्था में विश्वास हो गया है। हिंदू धर्म को वो शादी के बाद ही अच्छे से समझ पाए हैं और इस बात के लिए वो अपनी वाइफ का हमेशा शुक्रिया करते हैं।

यह भी पढ़ें: परिवार के साथ साधारण लाइफ जीते हैं Pankaj Tripathi

पूजा करते तस्वीरें वायरल (Nick Jonas Appreciate Priyanka Chopra)

निक ने बताया कि प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को भी दोनों धर्म को लेकर जानकारी देती हैं और अभी से वो अपनी बेटी को धर्म में आस्था रखने की शिक्षा दे रही हैं। फेसबुक पर वायरल हो रही एक पोस्ट पर निक-प्रियंका (Nick Jonas Appreciate Priyanka Chopra) की भगवान में आस्था वाली बात सुनकर यूजर्स काफी खुश हो गए हैं और जय श्री राम और जय हो जैसे कॉमेंट कर रहे हैं। वैसे प्रियंका को अक्सर अपनी बेटी और निक के साथ पूजा पाठ करते देखा जाता है और उनकी फोटोज भी इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं।

First published on: Jan 03, 2024 01:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.