---विज्ञापन---

मां बनने वाली हैं Bigg boss की चर्चित कंटेस्टेंट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो हुई वायरल

Priya Malik Pregnant: बिग बॉस के सीजन 9 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली प्रिया मलिक जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Bigg Boss 8 Fame Priya Malik Pregnant
Bigg Boss 8 Fame Priya Malik Pregnant

Bigg Boss 9 Fame Priya Malik Pregnant: बॉलीवुड से लेकर शोबिज की दुनिया में कई सेलेब्स के घर नन्हा मेहमान आया है और कुछ के घर इस साल किलकारियां गूंजने वाली हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शुमार हो गया है और वो नाम है प्रिया मलिक (Priya Malik) का। जी हां सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस के सीजन 9 (Bigg Boss 9) में चर्चा में आने वाली प्रिया मलिक (Priya Malik) प्रेग्नेंट हैं और 35 साल की उम्र में एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

मां बनने वाली हैं प्रिया मलिक (Priya Malik Pregnant)

प्रिया मलिक प्रेग्नेंट

प्रिया मलिक प्रेग्नेंट

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 9 में आई प्रिया मलिक (Priya Malik) और उनके पति करण बख्शी दोनों अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। प्रिया ने खुद अपने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और बताया है कि करण के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और इस साल अप्रैल महीने में एक्ट्रेस शादी के 3 साल बाद अपने फर्स्ट बेबी को जन्म देंगी।

झेल चुकी हैं मिसकैरेज का दर्द (Priya Malik Pregnant)

बता दें कि इससे पहले प्रिया मलिक (Priya Malik) का मिसकैरेज हो चुका है और इस बारे में उन्होंने पिछले साल खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 2023 में उन्होंने कंसीव कर लिया था, मगर तीन महीने के बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया था। ऐसे में इस बार अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए प्रिया ने कहा कि वो बता नहीं सकती हैं कि ये बच्चा उनकी लाइफ में कितने बुरे दौर के बाद आ रहा है। अपनी लाइफ से जुड़े कुछ शॉकिंग खुलासे करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो मां बनने के लिए एक बार अपने एग्स भी फ्रीज करवाने का विचार कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: इन 5 वजहों से Valentine Week में जरूर देखें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

साल 2022 में रचाई शादी

गौरतलब है कि प्रिया मलिक (Priya Malik) ने साल 2022 में करण बख्शी से गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। यह एक्ट्रेस की दूसरी शादी है, जबकि उन्होंने पहली शादी साल 2008 में भूषण मलिक से की थी। मगर उन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहींं टिक पाया और साल 2018 में दोनों अपने रास्ते अलग कर लिए थे। अब प्रिया अपने पति करण के साथ अपनी लाइफ के नए फेज का वेलकम करने के लिए बहुत खुश और एक्साइटेड हैं।

First published on: Feb 07, 2024 02:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.