Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Chandrayaan 3 Mission की पहली तस्वीर का मजाक उड़ाने वाले Prakash Raj के बदले तेवर, लैंडिंग पर बोले- गर्व का क्षण है

Prakash Raj: चंद्रयान 3 की सफलता पर प्रकाश राज ने ट्वीट कर बधाई दी, जिसकी वजह से वो एक बार फिर से ट्रोल हो गए हैं।

Prakash Raj: भारत द्वारा चंद्रयान-3 (chandrayaan 3) की सफलतापूर्वक लैंडिंग ने एक नया इतिहास रच दिया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने साउथ पोल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कर सभी को एक अद्भुत खुशी का पल दिया है। इसरो की इस सफलता के बाद से ही मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसरो को बधाई दी और बताया कि वे कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस लिस्ट में प्रकाश राज (Prakash Raj) भी शामिल हैं जो पहले चंद्रयान मिशन को लेकर विवादों के घेरे में आ गए थे।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुए हुए Prakash Raj ने दी सफाई बोले- वो तो मैं

Prakash Raj ने ट्वीट कर दी बधाई

जाने माने एक्टर प्रकाश राज बीते कुछ दिनों से चंद्रयान 3 की पहली तस्वीर का मजाक उड़ाने पर विवादों के घेरे में फस गए थे। अब उन्होंने बीते दिन चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर एक नया ट्वीट किया और बधाई दी। “भारत और मानव जाति के लिए गर्व का क्षण.. #ISRO #Chandrayaan3 #VikramLander और इसे संभव बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद.. यह हमारा मार्गदर्शन कर सकता है।” हमारे ब्रह्मांड के रहस्य का पता लगाने और उसका जश्न मनाने के लिए.. #जस्टटास्किंग।”

Prakash Raj

नेटिजन्स कर रहे हैं ट्रोल

प्रकाश राज (Prakash Raj) के इस ट्वीट के बाद से नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि- “पहले अपनी पिछली अपमानजनक पोस्ट के लिए माफी मांगें।” दूसरे ने कहा, “ऐसा मत बोल भाई शायद तु स्कूल के गेट तक भी नहीं गया।” तीसरे ने कहा, “अंधेरे में ही रहना पड़ेगा प्रकाश को कुछ दिन के लिए….?? छुपा रहे है ?? या ओवर एक्शन ??” चौथे ने कहा, “अंडर डियर पप्पू राज! आज कुछ बरनोल लो!”

इस वजह से आ गए थे विवादों में  (Prakash Raj)

आपको पता हो कि प्रकाश राज को चंद्रयान 3 मिशन का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया था। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर ट्वीट किया और शर्ट और लुंगी पहने एक व्यक्ति का कैरिकेचर साझा किया, जिसमें वह चाय डाल रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अभी चंद्रयान से पहला दृश्य आया.. #विक्रमलैंडर #जस्टटास्किंग।”

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

Shraddha Nigam Birthday: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 अक्टूबर 1979 को जन्मी श्रद्धा का आज जन्मदिन है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here