---विज्ञापन---

पवन सिंह को भाजपा ने क्यों निकाला? क्या बोले भोजपुरी स्टार

Pawan Singh expels from BJP: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। आखिर पार्टी ने पवन सिंह को क्यों बाहर का रास्ता दिखाया है और भाजपा से निकाले जाने के बाद एक्टर का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है।

pawan singh
pawan singh

Pawan Singh expels from BJP: भोजपुरी की पावर स्टार पवन सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इन दिनों वो अपनी फिल्मों और गानों की बजाय राजनीति के चलते चर्चा में बने हुए हैं। पवन सिंह ने पहले बीजेपी का टिकट वापस करके सुर्खियां बटोरी थी। उसके बाद काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान ने हर किसी को चौंका दिया था। अब लोकसभा चुनाव के बीच पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चलिए बताते है कि आखिर क्यों पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है और भाजपा से निकाले जाने के बाद पावर स्टार का क्या कहना है।

क्यों भाजपा ने किया निष्कासित?

पवन सिंह के बागी तेवर ही उनको पार्टी से निकालने की सबसे बड़ी वजह बने हैं। भोजपुरी स्टार ने साल 2014 में भाजपा का दामन थामा था, मगर अब उनकी गिनती पार्टी के बागी नेताओं में शुमार हो गई है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को आसनसोल से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की थी। मगर एक्टर ने बंगाल की आसनसोल सीट से मैदान में उतारे जाने के बीजेपी का शुक्रिया अदा करके टिकट वापस कर दिया था।

सीट पर छिड़ी जंग!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, पवन सिंह बंगाल की बजाय भोजपुरी बेल्ट से चुनाव लड़ना चाहते थे। भोजपुरी स्टार ने पहले आरा और फिर बलिया से टिकट मांगा था। मगर पार्टी ने दोनों ही सीट से अपने उम्मीदवार उतार दिए। उसके बाद पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। पवन सिंह ने अपने इस ऐलान से हर किसी को चौंका दिया था, पार्टी की तरफ से मनोज तिवारी ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी। लेकिन एक्टर अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए।

एक्टर का पहला रिएक्शन 

भाजपा से निकाले जाने के बाद पवन सिंह का पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है। पावर स्टार ने एक्स पर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक बार फिर अपने विपक्षियों का कड़े अंदाज में जवाब दिया है। एक्टर ने ट्वीट में लिखा, ‘कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था कृष्ण और पांडव के होते हुये चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है।’ अपने इस ट्वीट के जरिए पवन सिंह ने अपनी तुलना महाभारत के अभिमन्यु से कर दी है।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh संग सेल्फी के चक्कर में फैन ने करवाया तगड़ा नुकसान, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

First published on: May 22, 2024 06:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.