Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को हमारे बीच से गए हुए 2 साल हो गए हैं। सिंगर की मौत से बहुत लोगों को दुख हुआ था। अब उनके घर से एक अच्छी खबर आई है कि मूसेवाला की मां चरण कौर ((Charan Kaur)) प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के सामने आते ही वो जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों को इस न्यूज़ पर यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन परिवार से मिली जानकारी के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि सच में उनकी मां गर्भवती हैं। अब जल्द ही गायक के घर में किलकारी गूंजने वाली है।
मूसेवाला के घर में आएगा नन्हा मेहमान
Indian Express में छपी न्यूज़ के अनुसार, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर आने वाले महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पता हो कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की अकेली औलाद थे। बिश्नोई गैंग ने सिंगर की 29 मई साल 2022 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उस वक्त सिद्धु सिर्फ 28 साल के थे। कम उम्र में ही नाम कमाने वाले सिंगर की मौत से पूरे देश में मातम छा गया था।
प्रेग्नेंसी के पीछे का राज?
न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार, सिद्धु मुसेवाला की मां एक खास तकनीक से प्रेग्नेंट हुई हैं। इस बात की पुष्टि सिद्धु के ताउ जी चमकौर सिंह ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक, चरण कौर ‘IVF’ की मदद से गर्भवती हुई हैं। इसी साल मार्च में वो इस बच्चे को जन्म देंगी।
फैंस बोले सिद्धू इज बैक
जैसे ही सिद्धु मूसेवाला की मां के गर्भवती होने की खबर लोगों तक पहुंची तो वो खुशी से झूम उठे। एक ने लिखा सिद्धू इज बैक। तो एक और फैंस ने लिखा- एक बार फिर सिद्धु वापस आ रहा है। एक और ने लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा।
वहीं एक ने लिखा- हम सिद्धू मूसेवाला के परिवार के लिए खुश हैं। एक ने बधाई देते हुए लिखा- एडवांस में बधाई हो छोटे सिद्धू पाजी। वहीं एक और ने लिखा- साउथ इंडियन फिल्म की स्क्रिप्ट रेडी हो रही है। इसी तरह और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं जो मजेदार हैं।
यह भी पढ़ें: तोषू की हरकतों से परेशान Anupama ने दे दी चेतावनी